आज के समय में बालों में कलर करवाना नया और क्लासी लुक देता है. नया हेयर कलर चेहरे और पर्सनैलिटी को भी बदल सकता है, लेकिन अगर आप पहली बार बालों में कलर करवाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. कलर करवाने से पहले बालों की क्वालिटी, स्किन टोन, लाइफस्टाइल का ध्यान देना भी जरूरी है, क्योंकि हर तरह का कलर हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता. चलिए आपको बताते हैं अगर आप पहली बार कलर करवाने की सोच रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, Streax Professional की हेड, रोशेल छाबड़ा ने उन आम गलतियों के बारे में बताया है, जो सभी ध्यान रखनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कलर को लंबे समय तक चमकदार बनाए रखने के लिए देखभाल की कौन सी आदतें अपनानी चाहिए.
पहली बार हेयर कलर करवाने वाले लोग क्या गलतियां करते हैं?
बालों को कलर करवाने से पहले लोगों को आम गलतियों से बचना चाहिए. रोशेल ने कहा कि सही हेयर कलर आपकी स्किन टोन, बालों के नैचुरल टेक्सचर, लाइफस्टाइल और आप बालों की कितनी देखभाल कर सकते हैं, इन सभी चीजों के हिसाब से होना चाहिए. इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए. इससे यह क्लियर हो जाता है कि बालों की सेहत बनाए रखते हुए कौन सा रंग सबसे अच्छा लगेगा. क्योंकि, एक ही शेड अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग लग सकता है. यह उनके शारीरिक फ़ीचर्स पर निर्भर करता है. इसलिए पहले ही यह देख लेना जरूरी है कि हेयर कलर आप पर जंचेगा या नहीं.
कितने समय बाद दोबारा हेयर कलर करवाएं?
एक्सपर्ट के अनुसार, दोबारा कलर कराने का कोई एक तय समय नहीं है. यह बालों की ग्रोथ, उनकी स्थिति और इस्तेमाल किए गए कलर पर निर्भर करता है. आमतौर पर रूट टच-अप करीब 4 से 6 सप्ताह बाद कराया जा सकता है. वहीं, बालों की मिड-लेंथ और सिरों पर कलर को 8 से 12 सप्ताह बाद रिफ्रेश करना सही हो सकता है. हर बार पूरे बालों पर कलर करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बालों पर जरूरत से ज्यादा प्रोसेसिंग हो सकती है.
कलरिंग से पहले बाल धोना
बालों को कलर करवाने से पहले आपको बालों से सही तरह से धोना चाहिए. कलर करवाने से एकदम पहले बालों को शैम्पू न करें.1-2 दिन बिना धुले बालों में नेचुरल ऑयल की परत होती है, जो स्कैल्प को केमिकल से बचाती है.
कलर को लंबे समय तक बनाए रखने के आसान तरीके
- बालों को गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से धोएं.
- बहुत ज्यादा हीट स्टाइलिंग से बचें.
- स्टाइलिंग करते समय हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें.
- बालों को तौलिए से रगड़ने के बजाय माइक्रोफाइबर तौलिए से धीरे-धीरे सुखाएं.
- फ्रिज कम करने और चमक बढ़ाने के लिए आखिर में विटामिन E जैसे इंग्रीडिएंट्स वाला हल्का सीरम लगाएं
- प्रोफेशनली कलर किए बालों पर नींबू या दही जैसे DIY नुस्खे इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ये बालों को रूखा कर सकते हैं और कलर की चमक प्रभावित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- कलौंजी का तेल कैसे बनाएं? जानें घर पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्लैक सीड ऑयल बनाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- फिटकरी से फेस मास्क कैसे बनाएं? नीलम कोठारी ने बताया DIY फेस पैक बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं