विज्ञापन

मंगलवार को करें हनुमान जी के इन 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भय और चिंता से मिलेगी राहत, मन को मिलेगा सुकून

भगवान हनुमान को साहस, शक्ति और संकट से रक्षा करने वाला देवता माना गया है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से बजरंगबली का नाम लेते हैं, उनके मन से डर कम होता है और मुश्किल समय में हिम्मत मिलती है. खासतौर पर मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है.

मंगलवार को करें हनुमान जी के इन 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भय और चिंता से मिलेगी राहत, मन को मिलेगा सुकून
हनुमान जी के 6 शक्तिशाली मंत्र
(Photo Credit: NDTV)

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. सनातन धर्म में इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि मंगलवार को सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा और मंत्र जाप करने से व्यक्ति को डर और चिंता से राहत मिलती है, जीवन से संकट दूर होने लगते हैं और भगवान भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं. ऐसे में अगर आप भी मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं, तो इन 6 मंत्रों का जाप कर सकते हैं. मान्यता के अनुसार, इन मंत्रों का जाप श्रद्धा और साफ मन से करने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मक विचारों से राहत महसूस होती है.

हनुमान जी के 6 शक्तिशाली मंत्र

  1. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय। सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥
  2. ॐ हं हनुमते नमः॥
  3. ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः॥
  4. ॐ श्री हनुमते नमः॥
  5. ॐ नमो भगवते अंजनेयाय महाबलाय स्वाहा॥
  6. ॐ नमो भगवते पंचवदनाय अग्नये हनुमते नमः॥
कैसे करें मंत्रों का जाप?
  • मंगलवार को सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें. 
  • पूजस्थल को साफ कर गंगाजल से शुद्ध कर लें.
  • हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर उनका ध्यान करें. 
  • इसके बाद श्रद्धा से मंत्रों का जाप करें. 
  • मंत्र जाप के दौरान मन को शांत रखें और भगवान हनुमान का ध्यान करें.

मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की भक्ति व्यक्ति को मुश्किल समय में हिम्मत देती है और मन में सकारात्मक भाव पैदा करती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- आज मंगलवार के दिन जरूर करें संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ, महाबली दूर करेंगे सारे संकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ji, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com