विज्ञापन

2 सितंबर से 5 राशियों का Golden Period शुरू, गुरु के नक्षत्र में मंगल की एंट्री से करियर-धन में होगा फायदा

Mangal Nakshatra Gochar 2026: 2 सितंबर 2026 को मंगल गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, कर्क समेत 5 राशियों के करियर, कारोबार और धन में तरक्की के योग बनेंगे.

2 सितंबर से 5 राशियों का Golden Period शुरू, गुरु के नक्षत्र में मंगल की एंट्री से करियर-धन में होगा फायदा
नक्षत्र परिवर्तन का असर पांच राशियों के लिए खास
ndtv

वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, भूमि, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है. मंगल 2 सितंबर 2026 को गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर तक यहीं रहेंगे. आचार्य मदनमोहन के मुताबिक, मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर पांच राशियों के लिए खास तौर पर सकारात्मक रह सकता है. करियर, कारोबार, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में इन्हें फायदा मिलने के योग बनेंगे.

मेष राशि वालों को कारोबार बढ़ाने के मिलेंगे मौके

आचार्य मदनमोहन के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए यह समय आकस्मिक धन लाभ लेकर आ सकताा है. कारोबार बढ़ाने के मौके मिलेंगे. करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.

कर्क राशि वालों को पैतृक संपत्ति से मिल सकता है फायदा

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी लाभकारी हो सकता है. पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है. भूमि, मकान या वाहन खरीदने के योग बनेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से करियरर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: रुद्राभिषेक कब नहीं करना चाहिए? रुद्राभिषेक के लिए कौन सी तिथि अच्छी है, जानिए यहां

नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत

आज वृश्चिक राशि वालों के अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं. अधिकारियों की नजरर में आपकी मेहनत आएगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है.

जीवनसाथी और परिवार का मिलेगा सहयोग

धनु राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. निवेश के मौके मिलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आने से रााहत मिलेगी.

मीन राशि वालों सुख-सविधाओं में होगी बढ़ोतरी

मीन राशि वालों के भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. कारोबार में विस्तार और रोजगार में तरक्की के योग हैं. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी भविष्य में फायदे का कारण बन सकती है. कााम में आ रही रुकावटें दूर होंगी.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: भाई को राखी बांधने का सबसे सही समय क्या है? भद्रा का डर खत्म, नोट करें 3 शुभ मुहुर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangal, Nakshatra, Punarvasu Nakshatra Negative Aspects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com