कार में अचानक सांप दिखाई दे जाए तो घबराना स्वाभाविक है, खासकर जब साथ में बच्चे या परिवार के दूसरे सदस्य हों. डर के कारण कई लोग सांप को डंडे से भगाने, पकड़ने या मारने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में यही सबसे बड़ी गलती हो सकती है. स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार, सांप आमतौर पर इंसानों पर हमला करने के लिए नहीं आते है. उन्हें खतरा महसूस होने या अचानक छेड़े जाने पर वे अपनी सुरक्षा के लिए काट सकते हैं. इसलिए कार में सांप दिखते ही उसे छेड़ने के बजाय पहले वाहन को सुरक्षित जगह रोकें और सभी लोगों को कार से दूर कर दें. इसके बाद प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या स्थानीय वन विभाग की मदद लें. खुद सांप को पकड़ने या निकालने की कोशिश बिल्कुल न करें.
कार में सांप घुस जाए तो क्या करें सबसे पहले
स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार, अगर कार के अंदर सांप दिखाई दे तो सबसे पहले घबराने के बजाय अपनी सुरक्षा पर ध्यान दें. सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसे पकड़ने, छूने या किसी डंडे अथवा सामान से कुरेदने की कोशिश बिल्कुल न करें. अगर संभव हो तो बिना सांप के पास गए तुरंत कार से बाहर निकल जाएं और कार के दरवाजे बंद कर दें. बच्चों और पालतू जानवरों को भी कार से दूर रखें. इसके बाद खुद सांप निकालने की कोशिश करने के बजाय प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या संबंधित वन विभाग से मदद लें. सांप के सुरक्षित निकलने तक कार का इस्तेमाल न करें.

कार से सांप को क्या खुद से भगाना है सही?
अगर सांप घर, गैराज या कार में छिपा है तो उसे खुद निकालने की कोशिश करना जोखिम भरा हो सकता है. खासकर जब उसकी प्रजाति की पहचान न हो. ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से संपर्क करनाा सुरक्षित विकल्प है. जिस जगह सांप दिखाई दिया है, वहां लोगों का आना-जाना रोक दें और उसे पकड़ने के लिए भीड़ न लगाएं.
ये भी पढ़ें- कलौंजी का तेल कैसे बनाएं? जानें घर पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्लैक सीड ऑयल बनाने का सही तरीका
सांप कार के अंदर क्यों घुसते हैं
एक्सपर्ट ने बताया कि गाड़ियों के नीचे, टायरों और इंजन के आसपास अंधेरी और सुरक्षित जगह मिल जाती है. गर्मी से बचने के लिए भी सांप ऐसी जगहों में छिप सकते हैं. इसके अलावा कार के आसपास चूहे, छिपकलियां और मेंढक मौजूद हों तो शिकार की तलााश में सांप वहां पहुंच सकते हैं.
कार में सांप आने से कैसे बचें

उन्होंने बताया कि कार को लंबे समय तक सुनसान या झाड़ियों के पास खड़ा करने से बचें. पार्किंग की जगह साफ रखें और आसपास घास-झाड़ियां ज्यादा न बढ़ने दें. कार के नीचे चूहों या दूसरे छोटे जीवों की मौजूदगी पर भी ध्यान दें. लंबे समय से खड़ी कार को चलाने से पहले बााहर से एक नजर जरूर देख लें.
बिल्कुल न करें ये गलती
सांप को मारने, पकड़ने या उसके पीछे भागने की कोशिश न करें. इससे सांप डरकर हमला कर सकता है. अगर सांप दिखाई नहीं दे रहा लेकिन कार में मौजूद होने का शक है, तो कार चलाने के बजााय सुरक्षित जगह पर रहें और विशेषज्ञ की मदद लें. सांप को सुरक्षित तरीके से निकालना प्रशिक्षित व्यक्ति का कााम है.
ये भी पढ़ें- पहली बार बालों में कलर कर रहे हैं? बालों में कलर करवाते समय ये 5 गलतियां नहीं करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं