विज्ञापन

Bichhiya Designs: रोज एक ही बिछिया पहनकर हो गई हैं बोर? ट्राई करें ये 5 यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन, पैरों की बढ़ाएंगे खूबसूरती

Bichhiya Designs: शादीशुदा महिलाओं के सोलह श्रृंगार में बिछिया का खास महत्व है. रोजाना पहनने के लिए घुंघरू, स्टोन, फ्लोरल, यूनिक पैटर्न और बो डिजाइन वाली बिछिया ट्राई कर सकती हैं. फैशन एक्सपर्ट के अनुसार, खूबसूरती के साथ आरामदायक डिजाइन चुनना जरूरी है.

Bichhiya Designs: रोज एक ही बिछिया पहनकर हो गई हैं बोर? ट्राई करें ये 5 यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन, पैरों की बढ़ाएंगे खूबसूरती
चांदी के बिछिया डिजाइन
ndtv

शादीशुदा महिलाओं के सोलह श्रृंगार में बिछिया का खास महत्व होता है. आमतौर पर महिलाएं रोज पहनने के लिए हल्के और सिंपल डिजाइन पसंद करती हैं. लेकिन अगर आप हर दिन एक ही तरह की बिछिया पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. फैशन एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना पहनने के लिए ऐसे बिछिया चुनने चाहिए, जो आरामदायक होने के साथ आपके पहनावे पर भी जंचें. आइए जानते हैं बिछिया के कुछ खूबसूरत डिजाइन, जिनसे आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन को अपडेट कर सकती हैं.

घुंघरू वाली बिछिया डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपको पारंपरिक गहने पसंद हैं, तो घुंघरू वाली बिछिया एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इस डिजाइन में छोटे-छोटे घुंघरू बिछिया को खूबसूरत लुक देते हैं. इन्हें आप साड़ी, सूट और पारंपरिक कपड़ों के साथ पहन सकती हैं. रोजाना इस्तेमाल के लिए हल्के डिजाइन चुनें, ताकि चलने-फिरने में परेशानी न हो.

स्टोन वाली बिछिया डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

सिंपल बिछिया से अलग कुछ पहनना चाहती हैं, तो स्टोन डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इनमें छोटे-छोटे स्टोन या चमकदार पैटर्न दिए जाते हैं जो पैरों की खूबसूरती बढ़ाते हैं. इस तरह के बिछिया किसी खास मौके या छोटे फंक्शन में भी पहने जा सकते हैं. हालांकि रोजानाा पहनने के लिए उभरे हुए स्टोन के बजाय आरामदायक डिजाइन चुनना बेहतर है.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

ये भी पढ़ें- DIY Face Scrub: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 3 फेस स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

फ्लोरल बिछिया डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

फूलों से प्रेरित डिजाइन इन दिनों ज्वेलरी में काफी पसंद किए जाते हैं. फ्लोरल बिछिया देखने में नाजुक और खूबसूरत लगती हैं. वर्किंग वुमन इन्हें ऑफिस या रोजमर्रा के पहनावे के साथ आजमाा सकती हैं. हल्के डिजाइन चुनने से इन्हें लंबे समय तक पहनना सुविधाजनक हो सकता है.

यूनिक पैटर्न वाली बिछिया

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं तो अलग पैटर्न वाली बिछिया देख सकती हैं. इनमें दो या तीन उंगलियों को कवर करने वाले डिजाइन भी मिलते हैं. खरीदारी करते समय ध्याान रखें कि बिछिया पैरों में सही फिट हो और उंगलियों पर ज्यादा दबाव न डाले

बो डिजाइन वाली सिल्वर बिछिया

Latest and Breaking News on NDTV

मॉडर्न लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बो डिजाइन वाली सिल्वर बिछिया एक विकल्प हो सकती है. यह वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छी लग सकती है. रोजाना पहनने के लिए चिकने किनारों और सही सााइज वाली बिछिया चुनें. फैशन एक्सपर्ट की सलाह है कि डिजाइन के साथ आराम और त्वचाा की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें.

ये भी पढ़ें- फिटकरी से फेस मास्क कैसे बनाएं? नीलम कोठारी ने बताया DIY फेस पैक बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bichhiya Designs For New Bride, Bichhiya Saaf Karne Ke Tareeke, Bichhiya Kaise Saaf Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com