विज्ञापन

Mars Transit 2026: कर्क राशि में मंगल का गोचर, जय मदान से जानिए लाइफ में क्या होगा असर और जरूरी उपाय

18 सितंबर को मंगल ने कर्क राशि में प्रवेश किया है और इस राशि में 12 नवंबर 2026 तक रहेंगे. माना जाता है कि इस दौरान लोगों के इमोशन्स काफी ज्यादा सेंसिटिव रहेंगे, मूड स्विंग्स बढ़ सकते हैं और मन में बेचैनी महसूस हो सकती है.

Mars Transit 2026: कर्क राशि में मंगल का गोचर, जय मदान से जानिए लाइफ में क्या होगा असर और जरूरी उपाय
मंगल गोचर का प्रभाव
Photo Credit: NDTV

Mars Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. किसी के लिए ये प्रभाव शुभ होता है तो किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष गणना के अनुसार हाल ही में 18 सितंबर को मंगल ने कर्क राशि में प्रवेश किया है और इस राशि में 12 नवंबर 2026 तक रहेंगे. माना जाता है कि इस दौरान लोगों के इमोशन्स काफी ज्यादा सेंसिटिव रहेंगे, मूड स्विंग्स बढ़ सकते हैं और मन में बेचैनी महसूस हो सकती है. हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग देखने को मिलता है. आज हम आपको मंगल गोचर के प्रभाव और उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर कर दी है.

कर्क राशि में मंगल गोचर से क्या होता है?

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और कर्म का कारक माना जाता है. वहीं कर्क राशि भावनाओं, परिवार, सुकून और संवेदनशीलता से जुड़ी होती है. ऐसे में जब मंगल कर्क राशि में गोचर करते हैं तो कई लोगों को पहले से ज्यादा सेंसिटिविटी, निराशा, इमोशनल रिएक्शन या अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने में कठिनाई महसूस हो सकती है. एस्ट्रोलॉजर जय मदान का कहना है कि ये समय केवल चुनौतियां ही नहीं लाता, बल्कि खुद को इमोशनली मजबूत बनाने का मौका भी देता है. इस दौरान आध्यात्म, मेडिटेशन और सकारात्मक सोच को अपनाकर मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है.

क्या होगा लाइफ पर असर?

एस्ट्रोलॉजर का मानना है कि इस दौरान लोगों को अपनी मानसिक स्थिति और इमोोशन्स पर खास ध्यान देना चाहिए. साथ ही जल्दबाजी में फैसले लेने या किसी बात पर तुरंत रिएक्शन देने की जगह धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा. साथ ही ये समय आत्ममंथन करने, अपने इमोशम्स को समझने और सोच-समझकर निर्णय लेने का हो सकता है. चाहे बात निजी रिश्तों की हो, पारिवारिक जिम्मेदारियों की या फिर काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की, इस दौरान इमोशन्स काफी जरूरी साबित हो सकते हैं.

जरूरी उपाय

जय मदान के अनुसार, इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा और भक्ति करना लाभकारी माना जाता है. मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती प्रदान करती है, जिससे भावनाात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना आसान हो सकता है. इस दौरान आप नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें. साथ ही हनुमान मंदिर में दर्शन करने जाएं और मंगलवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना करें.

लाल रंग की चीजों का करें सेवन

जय मदान के अनुसार, मंगल ग्रह से जुड़ा एक उपाय अपने रोज के खाने में लाल रंग के चीजों को शामिल करना है. दरअसल, ज्योतिष में मंगल ग्रह का संबंध लाल रंग से माना जाता है, इसलिए इस दौरान लाल रंग के फल और खाद्य पदार्थों का सेवन शुभ माना जाता है. ऐसे में आप अनार, टमाटर, लाल सेब, चुकंदर जैसी चीजों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं.

जरूरी बात

जय मदान के अनुसार, किसी भी ग्रह गोचर को डर या चिंता की नजर से नहीं देखना चाहिए. बल्कि इसे अपने जीवन, इमोशन्स और रिश्तों पर ध्यान देने का एक मौका समझना चाहिए. उनका मानना है कि ग्रहों की चाल हमें समय-समय पर खुद को सुधारने और बेेहतर बनाने की प्रेरणा देती है.

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर... कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? जानें पूर्णिमा श्राद्ध की सही तारीख और पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mars Transit, Mangal Gochar, Jai Madaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com