विज्ञापन

Mangal Dosh Remedy: मंगलवार का महाउपाय, जिसे करते ही दूर होंगे सारे दोष और होगा सब मंगल ही मंगल

Remedies for mars: नवग्रहों में सेनापति कहलाने वाले मंगल को ज्योतिष में एक क्रूर ग्रह माना गया है. इससे जुड़े दोष के कारण व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है. यदि आपकी कुंडली में भी मंगल अमंगल का कारण बन रहा है तो आपको आज मंगलवार के दिन इस लेख में बताए गये सरल सनातनी उपाय जरूर करने चाहिए.

Mangal Dosh Remedy: मंगलवार का महाउपाय, जिसे करते ही दूर होंगे सारे दोष और होगा सब मंगल ही मंगल
Tuesday Astro Remedies: मंगल के ज्योतिष उपाय
NDTV

Mangal Ke Upay: ज्योतिष के अनुसार जब किसी जातक का पृथ्वी पर जन्म होता है तो वह नवग्रहों और 27 नक्षत्रों से जुड़ जाता है और आजीवन उस पर इनका प्रभाव बना रहता है. यदि बात करें नवग्रहों के सेनापति कहलाने वाले धरतीपुत्र मंगल की तो इसकी शुभता जहां व्यक्ति को निडर, साहसी, भूमि-भवन का सुख और त्वरित बड़े निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है तो वहीं इसके दोष होने के कारण उसे अपने जीवन में तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है. 

मंगल दोष के कारण उसके विवाह में विलंब होता है और यदि विवाह हो भी जाए तो जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी बनी रहती है. मंगल दोष अधिक क्रोध, अशांति, आर्थिक नुकसान, कानूनी विवाद और कर्ज का कारण बनता है. आइए कुंडली के मंगल दोष को दूर करके उसकी शुभता दिलाने वाले 5 प्रभावी उपाय के बारे में जानते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. मंगलवार का व्रत 

सनातन परंपरा में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ नवग्रहों की शुभता को पाने के लिए जप-तप और व्रत का विधान है. यदि बात करें मंगल देवता के लिए रखे जाने वाले व्रत की तो इसे उनकी शुभता को पाने का उत्तम उपाय माना गया है. मंगल दोष को दूर करने और उसके शुभ फल को पाने के लिए व्यक्ति को मंगलवार के दिन विधि-विधान से व्रत रखना चाहिए. इस व्रत को किसी भी शुक्लपक्ष के मंगल से शुरु करके 21 या 45 मंगल रखना चाहिए. इस व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है. 

2. बजरंगी की साधना 

Latest and Breaking News on NDTV

यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष आपकी पीड़ा का बड़ा कारण बन रहा है तो आपको इससे बचने के लिए मंगलवार के दिन मंगल मूरति रूप श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. मान्यता है कि मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा में चालीसा या फिर बजरंग बाण का पाठ करने से मंगल दोष के कष्टों से बचाव होता है. 

3. मंगल का महामंत्र

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू धर्म में किसी भी देवता या ग्रह की कृपा को पाने के लिए मंत्र जप एक कारगर उपाय माना गया है. ऐसे में मंगल दोष को दूर करने और मंगल देवता का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को मंगलवार के दिन विशेष रूप से उनके मंत्र 'ॐ अं अंगारकाय नमः' या फिर 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' का अधिक से अधिक जप करना चाहिए. 

Chandra Darshan 2026: फरवरी महीने में कब होगा चंद्र दर्शन, जानें सही तारीख, पूजा विधि और चंद्रोदय का शुभ समय

4. दान से होगा कल्याण 

हिंदू धर्म में जीवन से जुड़े तमाम तरह के दुख और दोष को दूर करने के लिए दान को प्रभावी उपाय माना गया है. ऐसे में यदि आपकी कुंडली का मंगल दोष परेशानी का बड़ा कारण बन रहा है तो आपको मंगलवार के दिन विशेष मंगल ग्रह से जुड़ी चीजें जैसे लाल रंग के पुष्प, लाल रंग के वस्त्र, लाल रंग की मिठाई, गुड़, तांबा, लाल चंदन आदि का दान करना चाहिए. 

5. मंगल देवता का दर्शन और पूजन

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष कष्टों का बड़ा कारण बन रहा हो तो उज्जैन में स्थित मंगल देवता के मंदिर में जाकर दर्शन और विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. पृथ्वी पर एक मात्र मंगल देवता के मंदिर में भात पूजा का विधान है, जिसे करने पर साधक की कुंडली का मंगल दोष दूर होता है और उसे उसके शुभ फल प्राप्त होते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com