विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

इस दीवाली इन तरीकों से बनाएं अपनी मनपसंद खूबसूरत रंगोली

दीवाली 2017: पहले प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करके महिलाएं अपने आंगन में रंगोली जैसी ही खूबसूरत कलाकृतियां बनाती थीं. आज भी कई लोग ऐसा करते हैं.

Also Read in
इस दीवाली इन तरीकों से बनाएं अपनी मनपसंद खूबसूरत रंगोली
दीवाली 2017, रंगोली: घर को दें नया अंदाज
यूं तो हमारे देश में कई मौकों पर रंगोली बनाने की परंपरा है. कई त्योहारों में खूबसूरत रंगोली को देखा जा सकता है. ऐसे ही दीपावली के शुभ अवसर पर भी रंगोली बनाई जाती है. रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. कहा जाता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले रंगोली बनाना काफी शुभ होता है. आज बदलते दौर के साथ रंगोली बनाने के तरीके भी बदल चुके हैं. जहां एक तरफ मार्केट में रेडीमेड रंगोली उपलब्ध है वहीं इसे बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन भी उपलब्ध हैं. लेकिन ज्यादातर लोग पुराने तरीके से यानि अपने हाथों से ही रंगोली बनाना पसंद करते हैं. रंगोली बनाने के कई तरीके हैं. जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को सजा सकते हैं.

दीवाली पर नेचुरल रंगोली
नेचुरल रंगोली को पुरानी परंपराओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. पहले प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करके महिलाएं अपने आंगन में रंगोली जैसी ही खूबसूरत कलाकृतियां बनाती थीं. आज भी कई लोग ऐसा करते हैं. इसके लिए चावल को पीसकर या फिर आटे में हल्दी और दालों आदि से रंग तैयार कर पाउडर तैयार किया जाता है. जिसके बाद इससे खूबसूरत रंगोली तैयार हो जाती है.

दीवाली पर रंगों से रंगोली
रंगोली बनाने के लिए बाजार में कई तरह के खूबसूरत रंग मिलते हैं. आप यहां से अपने मनपसंद कलर खरीदकर घर ला सकते हैं और आसानी से घर पर रंगोली तैयार कर सकते हैं. इन रंगों का इस्तेमाल कम उम्र की युवतियां ज्यादा करती हैं, क्योंकि इससे रंगोली आसानी से तैयार हो जाती है. इन रंगों के साथ बाजार में रंगोली बनाने का तरीका और अलग-अलग डिजाइन की किताबें भी मिलती हैं. दीवाली पर फूलों की रंगोली 
रंगोली बनाने के लिए कई लोग फूलों का इस्तेमाल भी करते हैं. खास बात यह है कि फूलों से बनी हुई रंगोली काफी ज्यादा आकर्षक और खूबसूरती से भरी होती है. इसमें कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें देखकर और इनकी भीनी-भीनी खुशबू से हर कोई इस रंगोली का कायल हो जाता है. कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आपने इस तरह की फूलों की रंगोली बनी हुई देखी होगी. इस दीवाली आप भी फूलों की रंगोली से अपने घर को सजा सकते हैं. 

दीवाली पर दीप जलाकर रंगोली
आपने ज्यादातर देखा होगा कि रंगोली के ऊपर रात को दीपक जलाकर रखे जाते हैं. कई लोग दीपों को खूबसूरती से सजाकर रंगोली के ऊपर रखते हैं, जिससे रात को यह नजारा काफी अच्छा लगता है. अगर आपकी रंगोली ज्यादा सुंदर नहीं भी बनी है तो आप इसके ऊपर दिए जलाकर इसमें चार चांद लगा सकते हैं. आजकल मार्केट में काफी तरह के डिजाइन वाले दिए उपलब्ध हैं, इनका भी इस्तेमाल आप रंगोली के लिए कर सकते हैं.
 
आस्था की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rangoli, Rangoli Art, Festival, Diwali, Flowers, Traditional, Natural, Decoration, Home, Girls, Making
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com