हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा से घर में खुशहाली आती है और परेशानियां दूर होने लगती हैं. इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं.
सनातन परंपरा में किसी भी पूजा का समापन आरती के बिना अधूरा माना जाता है. मान्यता है कि आरती करने से पूजा पूरी होती है. इसके साथ ही पूजा के समय भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना भी बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने जा रहे हैं, तो यहां पढ़ें भगवान विष्णु की आरती और मंत्र-
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे.
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे.
जो ध्यावैफल पावै, दुख बिनसेमन का.
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का.
ॐ जय जगदीश हरे...
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी.
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी.
ॐ जय जगदीश हरे...
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी.
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी.
ॐ जय जगदीश हरे...
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता.
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता.
ॐ जय जगदीश हरे...
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति.
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैंकुमति.
ॐ जय जगदीश हरे...
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे.
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे.
ॐ जय जगदीश हरे...
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा.
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा.
ॐ जय जगदीश हरे...
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा.
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा.
ॐ जय जगदीश हरे...
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे.
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे.
ॐ जय जगदीश हरे...
विष्णु भगवान के मंत्र | Lord Vishnu Mantra- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- ॐ नारायणाय विद्यहे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
- ॐ विष्णवे नमः
- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: 24 जुलाई से इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, बुध के मार्गी होते ही मिल सकती है खुशखबरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं