विज्ञापन

Budh Gochar 2026: 24 जुलाई से इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, बुध के मार्गी होते ही मिल सकती है खुशखबरी

Budh Gochar 2026: 24 जुलाई 2026 को बुध के मार्गी होने से सिंह, तुला, मेष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय से जानिए बुध के मार्गी होने से किस राशि को खुशखबरी मिलेगी.

Budh Gochar 2026: 24 जुलाई से इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, बुध के मार्गी होते ही मिल सकती है खुशखबरी
24 जुलाई 2026 को सुबह 4:27 बजे मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे बुध
ndtv

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, कारोबार और संचार का कारक माना जाता है. वर्तमान में बुध वक्री अवस्था में हैं, लेकिन 24 जुलाई 2026 को सुबह 4:27 बजे मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, बुध की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है.

सिंह राशि

बुध के मार्गी होने से करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.

तुला राशि

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है और नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. नई योजनाओं में सफलता और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bhadli Navami 2026: आज है भड़ली नवमी, जान लीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

कन्या राशि

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार और आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बुधवार को होती है गणपति बप्पा की पूजा, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mercury, Horoscope, Mercury Transit 2026, Budh Gochar 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com