विज्ञापन

कपड़ों से जंग का निशान कैसे साफ करें? इस आसान ट्रिक से एक ही बार में साफ हो जाएगा दाग

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने कपड़ों से जंग के दाग को साफ करने का एक घरेलू हैक बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

कपड़ों से जंग का निशान कैसे साफ करें? इस आसान ट्रिक से एक ही बार में साफ हो जाएगा दाग
कपड़े पर जंग लग जाए, तो क्या करें?
(Photo Credit: NDTV)

कपड़े धोने के बाद सूखाने के लिए हम अक्सर उन्हें स्टील या लोहे के हैंगर या स्टेंड पर डाल देते हैं. ऐसे में कई बार कपड़े पर जंग का निशान लग जाता है. खासकर सफेद कपड़ों पर ये दाग अलग से दिखाई देता है और इसे साफ करना भी बड़ा मुश्किल होता है. कई बार धोने के बाद भी कपड़े से जंग का निशान साफ नहीं होता है. अगर आपके किसी कपड़े पर भी इस तरह का दाग लग गया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कपड़ों से जंग के दाग को साफ करने का एक घरेलू हैक बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें

जंग के दाग को साफ करने के लिए आपको- 

  • नमक
  • नींबू और 
  • एक ब्रश की जरूरत होगी. 

इन तीन चीजों से अलग आपको कोई खास क्लीनिंग प्रोडक्ट नहीं लेना पड़ेगा. 

कपड़े पर जंग लग जाए, तो क्या करें?
  • दिप्ती कपूर बताती हैं,  सबसे पहले जिस जगह पर जंग का दाग लगा है, उस हिस्से को सीधा कर किसी साफ और समतल जगह पर फैलाएं. 
  • अब, दाग के ऊपर अच्छी मात्रा में नमक छिड़कें. कोशिश करें कि नमक दाग वाले पूरे हिस्से को ढक ले.
  • नमक डालने के बाद दाग वाली जगह पर ताजा नींबू का रस निचोड़ें. इतना रस डालें कि दाग अच्छी तरह गीला हो जाए.
  • इसके बाद ब्रश की मदद से उस हिस्से को हल्का-हल्का ब्रश करें. 
  • आपको कपड़े को बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है. खासकर नाजुक कपड़ों पर ब्रश करते समय सावधानी रखें.
  • ब्रश करने के बाद कपड़े को करीब 30 मिनट के लिए धूप में रख दें. आधे घंटे बाद दाग वाली जगह को पानी से धो लें. 
  • बस इतना करने से कपड़े से जंग का दाग पूरी तरह साफ हो सकता है.

इसके बाद आप अपने कपड़े को नॉर्मल तरीके से धो सकते हैं. अगर एक बार में निशान पूरी तरह साफ नहीं होता है, तो आप इस नुस्खे को दोहरा सकते हैं. इस तरह आप कम खर्च में और बिना ज्यादा मेहनत किए अपने कपड़े से जंग के दाग को साफ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- गमले में भिंडी कैसे उगाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मिट्टी में क्या डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगी भिंडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com