सावन में हर साल कांवड़ यात्रा निकाली जाती है. यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और तप का प्रतीक भी मानी जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान नियमों का पालन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है. वहीं कुछ गलतियां ऐसी भी हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से अशुभ भी माना गया है.
जमीन पर न रखें कांवड़
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि कांवड़ को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. यदि रास्ते में आराम भी कराना है तो आप स्टैंड या किसी ऊंचे सहारे का इस्तेमाल करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो यात्रा की पवित्रता बनी रहती है.
लोग अपने मन और शरीर को रखें पवित्र
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान संयम, ब्रह्मचर्य और शुद्ध आचरण का विशेष महत्व बताया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि क्रोध, झूठ, लालच और द्वेष जैसी भावनाओं से दूर रहकर ही यात्रा करना उचित माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Sant Ki Seekh: प्रेम को पाने के बाद भी आखिर जीवन में क्यों आता है दुख?
नशा और तामसिक भोजन से बनाएं दूरी
पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अगर आप कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा के समय शराब, तंबाकू, मांसाहार और गाली-गलौज से खुद को बचाएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसी आदतें भक्ति के भाव को कमजोर करती हैं.
यात्रा में लोग दिखावा और अहंकार से बचें
साथ ही, कांवड़ यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करना है. इसे सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने या दिखावा करने का माध्यम नहीं बनाना चाहिए. विनम्रता और श्रद्धा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है.
यह भी पढ़ें: Parvati Jayanti 2026: आज है पार्वती जयंती, जाने अखंड सौभाग्य के लिए कैसे करें देवी की पूजा
यात्रा में दूसरों को न दें परेशानी
बता दें कि यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी को असुविधा न होने दें. ट्रैफिक नियमों का पालन करें, धैर्य रखें और सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही सच्ची शिव भक्ति और सफल कांवड़ यात्रा की पहचान है.
यह भी पढ़ें: Masik Durga Ashtami 2026: आषाढ़ मास की मासिक दुर्गाष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं