विज्ञापन

घर की दीवार पर या मुख्य दरवाजे पर पीपल का पेड़ निकलने का क्या मतलब है? ज्योतिषाचार्य ने कहा नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, घर की दीवार या मुख्य द्वार पर अपने आप पीपल का पौधा निकलना वास्तु दोष की ओर इशारा हो सकता है.

घर की दीवार पर या मुख्य दरवाजे पर पीपल का पेड़ निकलने का क्या मतलब है? ज्योतिषाचार्य ने कहा नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
घर में पीपल का पेड़ उगना क्या संकेत देता है?
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद पवित्र माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल में देवी-देवताओं का वास होता है और इसकी पूजा करने से कई तरह के आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं. हालांकि, जब पीपल का पौधा घर की दीवार, छत के कोने या मुख्य दरवाजे के पास अपने आप उग जाता है, तो इसे लेकर अलग धार्मिक मान्यताएं हैं. घर के ऐसे हिस्सों में पीपल का उगना शुभ नहीं माना जाता है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं इस स्थिति में क्या करना चाहिए- 

घर में पीपल का पौधा उगना किस बात का संकेत?

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, घर की दीवार या मुख्य द्वार पर अपने आप पीपल का पौधा निकलना वास्तु दोष की ओर इशारा हो सकता है. धार्मिक मान्यता में इसे पितरों की नाराजगी से जोड़कर भी देखा जाता है. इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

छोटा पौधा हो तो क्या करें?

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, अगर पीपल का पौधा अभी छोटा है और उसकी जड़ें ज्यादा गहरी नहीं हुई हैं, तो उसे सावधानी से जड़ समेत निकालकर किसी विरान जगह पर दोबारा लगाया जा सकता है या नदी में प्रवाहित किया जा सकता है. 

बड़ा पेड़ हो तो क्या करें?

अगर पौधा बड़ा है, तो उसे धीरे-धीरे सुखाएं, इसके बाद जड़ समेत निकालकर नदी में प्रवाहित कर दें.

पितरों की शांति के लिए क्या करें?

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, ऐसी स्थिति में पितरों की स्तुति और उनका स्मरण किया जा सकता है. इससे अलग दक्षिण दिशा में आटे का सरसों या तिल के तेल का दीपक बनाकर जलाएं. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे की दाईं ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ रहेगा. 

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: शादी के बाद है पहली हरियाली तीज? ज्योतिषाचार्य से जानें तीज का व्रत कैसे रखा जाता है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com