हाथ की उंगलियों में अंगूठी पहनना आम बात है, लेकिन कुछ लोग अंगूठे में चांदी का छल्ला भी पहनते हैं. ज्योतिष में चांदी को चंद्रमा और शुक्र से जुड़ी धातु माना गया है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से मानसिक तनाव, एकाग्रता और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में लाभ की मान्यता है.
मानसिक तनाव कम करने में मददगार
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि कुंडली में चंद्रमा और शनि के साथ होने या शनि की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने की स्थिति में दााहिने हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इससे मानसिक तनाव कम करने में मदद मिल सकती है.
शुक्र ग्रह को मजबूत करने की मान्यता
पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर मानाा जाता है, उनके लिए भी चांदी का छल्ला पहनना लाभकारी बताया गया है. इसे किसी भी हाथ के अंगूठे में धारण किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, पूजा के बाद यहां से पढ़ें मां गौरी की आरती
बढ़ता है आत्मविश्वास और फोकस
उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है. इससे काम पर फोकस बेहतर होने के साथ वाणी और तर्कशक्ति में भी सुधार हो सकता है.
वैवाहिक जीवन के लिए भी शुभ
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहने पर दाहिने हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहननाा शुभ माना जाता है. चांदी की चेन पहनने की भी सलाह दी जाती है.
सोमवार या शुक्रवार को पहनें
उन्होंने बताया कि चांदी का छल्ला सोमवार या शुक्रवार को पहनना शुभ माना जाता है. अंगूठे की जड़ को शास्त्रों में 'ब्रह्म तीर्थ' कहा गया है और अंगूठे को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है.
यह भी पढ़ें: घर की नींव में नाग-नागिन का जोड़ा क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं