विज्ञापन

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज व्रत का पारण कब करें? जानें मुहूर्त, विधि और जरूरी नियम

आज यानी 15 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. साथ ही सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए यह व्रत रखती हैं.

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज व्रत का पारण कब करें? जानें मुहूर्त, विधि और जरूरी नियम
हरियाली तीज 2026
Photo Credit: IANS

Hariyali Teej Vrat Paran Date and Time: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है. इस साल हरियाली तीज का पर्व आज यानी 15 अगस्त को मनाया जा रहा है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं और व्रत रखती हैं. साथ ही इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना, हाथों में मेहंदी लगाना और हरी चूड़ियां पहनना शुभ होता है. इसके अलावा झूला झूलना भी इस पर्व की खास परंपरा है. इसी कड़ी में आज हम आपको तीज व्रत पारण करने का समय, विधि और जरूरी नियम बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

कब करें तीज व्रत का पारण?

हरियाली तीज व्रत पारण को लेकर अलग-अलग परंपराएं हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीज व्रत का पारण तृतीया तिथि के समापन के बाद किया जाता है. ऐसे में तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर हो रहा है. इस समय के बाद पूजा और दान कर तीज का व्रत खोला जा सकता है. इसके अलावा कई परिवारों में अगले दिन भी व्रत खोलने की परंपरा है. ऐसे में 16 अगस्त को व्रत पारण का समय सुबह 7:29 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक रहेगा.

कैसे करें व्रत पारण?

  • सुबह स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े धारण करें.
  • भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें.
  • इसके बाद धूप, दीप, फूल और अक्षत समेत अन्य चीजें अर्पित करें.
  • व्रत पूर्ण होने की प्रार्थना करें.
  • फिर पूजा में लगाए गए भोग से व्रत खोलें और पानी पीएं.

जरूरी नियम

व्रत खोलने के बाद साफ-सुथरे कपड़े ही पहनें. साथ ही व्रत खोलते ही तला-भुना, मसालेदार या तामसिक भोजन ग्रहण न करें. हमेशा व्रत पारण करने के सात्विक भोजन ही खाना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej Vrat Katha: 108 जन्मों की तपस्या के बाद कैसे मिला माता पार्वती को शिव का वरदान, हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये कथा

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2026: शादी के बाद है पहली हरियाली तीज? ज्योतिषाचार्य से जानें तीज का व्रत कैसे रखा जाता है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyali Teej 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com