Ganga Dussehra 2023: हिंदू धर्म में गंगा नदी को गंगा मैया माना जाता है. कहते हैं गंगा मैया में जो डुबकी लगा लेता है उसका जीवन धन्य हो जाता है. गंगा नदी के प्रति इसी आस्था के चलते गंगा दशहरा के दिन भक्त गंगा में डुबकी लगाने आतै हैं. गंगा दशहरा वह दिन है जब मां गंगा ने धरती पर अवतरण किया था. प्रति वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है. भक्त गंगा मैया (Ganga Maiya) की पूजा भी करते हैं और गंगाजल घर में भी रखते हैं. अगर आपने भी श्रद्धापूर्वक घर में गंगाजल रखा है तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है और कुछ गलतियां करने से भी मान्यतानुसार परहेज करना चाहिए.
Nirjala Ekadashi: इस तरह करें निर्जला एकादशी के दिन तुलसी का इस्तेमाल, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु
घर में हो गंगाजल तो ध्यान रखें कुछ बातें
गंगाजल का पात्रघर में गंगाजल किस पात्र में रखा है इसका भी विशेष महत्व होता है. प्लास्टिक की बोतल या डिब्बे में गंगाजल रखा जाता है जबकि मान्यतानुसार ऐसा नहीं करना चाहिए. गंगाजल (Gangajal) को पवित्र पात्र जैसे तांबा, पीतल और मिट्टी के पात्र में रखा जाना चाहिए. इसके अतिरिक्त चांदी के पात्र में भी गंगाजल भरकर रखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मान्यतानुसार गंगाजल रखने के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए जहां अंधेरा रहता हो. माना जाता है कि गंगाजल को अंधेरे और साफ स्थान पर रखना ही शुभ होता है. खुले में धूप जहां पड़ती हो ऐसा स्थान गंगाजल के लिए उचित नहीं रहता. घर की रसोई या फिर बाथरूम में या इनके आसपास गंगाजल नहीं रखा जाना चाहिए. इससे मां गंगा (Ma Ganga) रुष्ट हो सकती हैं.
स्वच्छता है जरूरीगंगाजल के आस-पास सफाई बनाए रखना जरूरी है. घर में जहां जरा भी गंदगी हो वहां गंगाजल रखे जाने से परहेज करना चाहिए. जिस स्थान पर गंगाजल रखा है वहां सफाई बरकरार रखें.
तामसिक भोजनजिस घर में गंगाजल रखा हो वहां तामसिक भोजन का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है. यह कोशिश की जा सकती है कि जिस कमरे में गंगाजल रखा हो वहां से तामसिक भोजन और मदिरा आदि को दूर रखा जाए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Couple Spotting: एयरपोर्ट पर दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्राNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं