Chandra Darshan Ki Puja Kaise Kare: सनातन परंपरा में सूर्य देवता की तरह चंद्र देवता की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. यही कारण है कि सनातन परंपरा से जुड़े कई तीज-त्योहार चंद्र देवता के दर्शन और पूजन पर आधारित हैं. हिंदू धर्म में जिस चंद्रमा को भगवान शिव ने अपने मस्तक पर सजा रखा है, उसके प्रत्येक माह में अमावस्या के बाद शुक्लपक्ष की द्वितीया के दिन दर्शन और पूजन करना अत्यंत ही शुभ माना गया है. मार्च महीने में चंद्र दर्शन का यह शुभ दिन किस तारीख को पड़ेगा और कया है चंद्र देवता की पूजा विधि, आइए इसे विस्तार से जानते हैं.
कब होगा चंद्र दर्शन? (Chandra Darshan)

मन के कारक माने जाने वाले चंद्र देवता का दर्शन 20 मार्च 2026 को होंगे. पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्र देवता का दर्शन शाम 06:32 से लेकर 07:59 बजे के बीच में किया जा सकता है.
चंद्र दर्शन की पूजा विधि

चंद्र देवता का दर्शन और पूजन करने के लिए साधक को सायंकाल चंद्रोदय से पहले तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए. इसके बाद चंद्र देवता को गाय के दूध एवं जल में सफेद पुष्प और अक्षत मिलाकर से अर्घ्य देना चाहिए. फिर चंद्र देवता को सफेद चंदन का तिलक अर्पित करने के बाद गाय के घी का दीपक जलाकर आरती करें. साधक को चंद्र दर्शन वाले दिन यदि संभव हो तो सफेद चंदन की माला से या फिर रुद्राक्ष की माला से चंद्र देवता के मंत्र 'ॐ सों सोमाय नम:' अथवा 'ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए.
किन लोगों को जरूर करना चाहिए चंद्र दर्शन?

हिंदू मान्यता के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा नीच फिर कहें कमजोर होकर अशुभ फल दे रहा हो उन्हें प्रत्येक मास में चंद्र दर्शन और पूजन अवश्य करना चाहिए क्योंकि पूजा से जुड़ा यह उपाय कुंडली के चंद्र दोष को दूर करके सुख-सौभाग्य प्रदान करता है. ज्योतिष के अनुसार चंद्र दर्शन और पूजन से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति सही दिशा में सही फैसले लेता है.
Nandi Ki Puja: महादेव को मनाने के लिए नंदी की क्यों करनी चाहिए पूजा, जानें विधि और महत्व
चंद्र दर्शन की पूजा का महाउपाय
हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो उसे दूर करने और चंद्र देवता का आशीर्वाद पाने के लिए चंद्र दर्शन वाले दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार असहाय और जरूरमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार चंद्र दर्शन वाले दिन चावल, सफेद वस्त्र, खीर और सफेद मिठाई का दान करना शुभ माना गया है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं