विज्ञापन

Gajkesari yog: आज बन रहा है गजकेसरी योग, पंडित जी से जानिए किन राशियां को मिलेगा भाग्य का साथ

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि 14 से 16 जुलाई के बीच बन रहा गजकेसरी योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाला माना जा रहा है.

Gajkesari yog: आज बन रहा है गजकेसरी योग, पंडित जी से जानिए किन राशियां को मिलेगा भाग्य का साथ
गजकेसरी योग
file photo

ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को सबसे शुभ और प्रभावशाली योगों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि जब गुरु और चंद्रमा का विशेष संयोग बनता है, तब यह योग व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, मान-सम्मान और आर्थिक उन्नति के अवसर लेकर आता है. 14 से 16 जुलाई के बीच बन रहा गजकेसरी योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाला माना जा रहा है. ऐसे में ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय से जानिए किन राशियां को गजकेसरी योग से लाभ मिलेगा.

किन राशियां को मिलेगा भाग्य का साथ

जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित होते हैं या उनकी विशेष शुभ स्थिति बनती है, तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है. इस बार कर्क राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं और 14 जुलाई से चंद्रमा भी कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे यह शुभ योग बन रहा है.

कर्क और सिंह राशि को मिलेगा लाभ

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग धन लाभ, आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान में वृद्धि का संकेत दे सकता है. लंबे समय से रुके कार्यों में भी गति मिलने की संभावना मानी जा रही है. इसके साथ ही, सिंह राशि के लोगों को नौकरी और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. पदोन्नति, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और पिता से लाभ मिलने की संभावना भी इस दौरान बन सकती है. मानसिक तनाव कम होने के भी योग हैं.

धनु राशि के लिए ऐसा रहेगा गजकेसरी योग

धनु राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है. निवेश, नई योजनाओं और धन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अपनी परिस्थितियों और विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. गजकेसरी योग को बुद्धि, सौभाग्य, सम्मान और समृद्धि का योग माना जाता है. हालांकि, इसका वास्तविक प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति और दशा पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें:- क्या महिलाएं चांदी का मंगलसूत्र पहन सकती हैं? चांदी पहनना शुभ होता है या अशुभ, जान‍िए यहां

यह भी पढ़ें:- Tulsi Vastu Tips: बार-बार सूख रही है तुलसी? नजरअंदाज न करें ये संकेत, जानें उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gajkesari Yog, Gajkesari Yog Bebefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com