विज्ञापन

क्या महिलाएं चांदी का मंगलसूत्र पहन सकती हैं? चांदी पहनना शुभ होता है या अशुभ, जान‍िए यहां

चांदी का मंगलसूत्र पहनने के क्या फायदे हैं? चांदी का मंगलसूत्र इन दिनों महिलाओं के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है. लेकिन क्या इसे पहनना परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही माना जाता है? जानिए सोने और चांदी के मंगलसूत्र से जुड़ी वो बातें जिनका ध्यान रखकर आप सही फैसला ले सकती हैं.

क्या महिलाएं चांदी का मंगलसूत्र पहन सकती हैं?  चांदी पहनना शुभ होता है या अशुभ, जान‍िए यहां
चांदी का मंगलसूत्र पहनना पूरी तरह पर्सनल चॉइस हो सकती है.
Ndtv

Silver Mangalsutra: भारतीय शादीशुदा महिलाओं के लिए मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि शादीशुदा जीवन का अहम प्रतीक माना जाता है. आमतौर पर इसे सोने में बनवाने की परंपरा रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से चांदी के मंगलसूत्र भी तेजी से पसंद किए जा रहे हैं. हल्के वजन, अट्रेक्टिव डिजाइन और किफायती कीमत की वजह से कई महिलाएं इसे चुन रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चांदी का मंगलसूत्र पहनना चाहिए? आइए जानते हैं कि परंपरा, आधुनिक सोच और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बारे में क्या कहा जाता है.

क्या चांदी का मंगलसूत्र पहनना सही है? (Is It Okay to Wear a Silver Mangalsutra?)

आज के समय में चांदी का मंगलसूत्र फैशन का हिस्सा बन चुका है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये हल्का होता है, रोजाना पहनने में आरामदायक रहता है और हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाता है. बाजार में अब ऐसे कई डिजाइन उपलब्ध हैं जिनमें चांदी के साथ काले मोती और डिजाइनर पेंडेंट का खूबसूरत कॉम्बो देखने को मिलता है.

सोने का महत्व (Significance Of Gold Mangalsutra)

हालांकि, पारंपरिक मान्यताओं में मंगलसूत्र को अधिकतर सोने का ही माना गया है. इसके पीछे ये विश्वास है कि सोना समृद्धि, शुभता और स्टेबिलिटी का प्रतीक है. यही वजह है कि कई परिवार आज भी शादी के समय सोने का मंगलसूत्र ही बनवाना पसंद करते हैं. वहीं दूसरी ओर, बदलती लाइफस्टाईल के साथ कई महिलाएं डिजाइन, बजट और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चांदी का मंगलसूत्र चुन रही हैं. अगर किसी परिवार या समुदाय में इसे लेकर कोई विशेष धार्मिक परंपरा नहीं है, तो चांदी का मंगलसूत्र पहनना पूरी तरह पर्सनल चॉइस हो सकती है.

परंपरा से बढ़कर है इमोशनल महत्व (The Emotional Meaning Matters More Than the Metal)

मंगलसूत्र की सबसे बड़ी पहचान उसका मेटल नहीं, बल्कि उससे जुड़ा इमोशन और कल्चरल महत्व है. ये पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, साथ और जीवनभर निभाए जाने वाले रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. शादी के दिन लिए गए वचनों की याद दिलाने वाला मंगलसूत्र कई महिलाओं के लिए बेहद खास होता है.

पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat: 12 जुलाई को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, करें शिवलिंग से जुड़े ये सरल उपाय, बढ़ेगा मान-सम्मान और दूर होंगी समस्याएं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silver Mangalsutra, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com