विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2022

Falgun Maas 2022: जानिए फाल्गुन मास के उमंग और रंगों से भरे त्योहार

फाल्गुन का महीना (Falgun Maas) खुशियों और उल्लास का प्रतीक माना जाता है. कई बड़े तीज-त्योहार को अपने भीतर समेटे फाल्गुन मास (Falgun Month 2022) में पूजा, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है. आइए जानते हैं फाल्गुन माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में. 

Falgun Maas 2022: जानिए फाल्गुन मास के उमंग और रंगों से भरे त्योहार
Falgun Maas 2022: जानिए फाल्गुन माह के व्रत और त्योहार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

फाल्गुन (Falgun Maas) नई ऊर्जा का महीना माना जाता है. साल 2022 में माघ माह की पूर्णिमा (Magh Purnima 2022) के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होगी. फाल्गुन मास (Is Din Se Shuru Hoga Falgun Mass) 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 18 मार्च को समाप्त होगा. फाल्गुन मास (Falgun Month) का नाम आते ही मन में एक नई उमंग और उत्साह आ जाता है, जो कि हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों के बीच सकारात्मक रहने का संदेश देता है. कई बड़े तीज-त्योहार को अपने भीतर समेटे फाल्गुन मास (Falgun Month 2022) में पूजा, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है. आइए जानते हैं फाल्गुन माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में. 

v4a1l3mo

फाल्गुन माह के पर्व-त्योहार | Falgun Month Vrat And Festival

  • गणेश चतुर्थी व्रत- 19 फरवरी.
  • कालाष्टमी व्रत- 23 फरवरी.
  • सीता आष्टमी व्रत- 24 फरवरी.
  • विजया एकादशी- 26 फरवरी.
  • महाशिवरात्रि- 01 मार्च.
  • फाल्गुन अमावस्या- 02 मार्च.
  • फुलैरा दूज- 04 मार्च.
  • आमलकी एकादशी- 14 मार्च.
  • होलिका दहन- 17 मार्च.
  • होली- 18 मार्च.

dooum6ro

ऊर्जा का प्रतीक है यह माह

कहते हैं कि फाल्गुन मास (Falgun Month) प्रकृति अपने सुंदर रूप में होती है. इस दौरान पर्यावरण में नयापन देखने को मिलता है और नई ऊर्जा का संचार होता है. फाल्गुन को बसंत (वसंत) ऋतु का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि इन दिनों सर्दी कम होने लगती है और गर्मी का आगमन हो जाता है. इस महीने में कई खास पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं, जिसमें होली प्रमुख है. इस महीने को आनंद और उल्लास का महीना भी कहा जाता है. माना जाता है कि यह माह लोगों में नई ऊर्जा लाता है. बता दें कि यह महीना पर्यावरण के साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Falgun Month From 17th February, Phagun Purnima 2022, 2022 Festival List In Hindi, Falgun Vrat And Festival, Falgun Month 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com