विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2026: 27 फरवरी को है आमलकी एकादशी, पूजा के बाद यहां से पढ़ें आरती, इसके बिना अधूरी मानी जाती है उपासना

Amalaki Ekadashi Kab hai: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है. यह व्रत मोक्ष प्रदान करने वाला माना गया है.

Amalaki Ekadashi 2026: 27 फरवरी को है आमलकी एकादशी, पूजा के बाद यहां से पढ़ें आरती, इसके बिना अधूरी मानी जाती है उपासना
एकादशी की आरती | Ekadashi Ki Arti

Ekadashi Kab Hai: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली आमलकी एकादशी इस साल 27 फरवरी को मनाई जाएगी. इस एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इसे अमला एकादशी या रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और आंवले के वृक्ष का पूजन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. काशी में इसी दिन से होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है, इसलिए इसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

Amalaki Ekadashi 2026: 27 फरवरी को आमलकी एकादशी, इस दिन जरूर करें ये आसान उपाय, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है. यह व्रत मोक्ष प्रदान करने वाला माना गया है. श्रद्धालु इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और दिनभर व्रत रखकर भक्ति भाव से समय बिताते हैं. हालांकि, एकादशी की पूजा तब तक पूरी नहीं मानी जाती जब तक आरती न की जाए. आमलकी एकादशी के दिन एकादशी माता की आरती गाने की परंपरा है. इसके साथ ही भगवान विष्णु की आरती भी की जाती है. मान्यता है कि सच्चे मन से आरती करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ऐसे में अगर आप भी आमलकी एकादशी का व्रत रखने वाले हैं, तो पूजा के बाद यहां से पढ़कर आरती गा सकते हैं. 

एकादशी की आरती | Ekadashi Ki Arti

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी,जय एकादशी माता।
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर,शक्ति मुक्ति पाता॥
ॐ जय एकादशी...॥

तेरे नाम गिनाऊं देवी,भक्ति प्रदान करनी।
गण गौरव की देनी माता,शास्त्रों में वरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना,विश्वतारनी जन्मी।
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा,मुक्तिदाता बन आई॥
ॐ जय एकादशी...॥

पौष के कृष्णपक्ष की,सफला नामक है।
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा,आनन्द अधिक रहै॥
ॐ जय एकादशी...॥

नाम षटतिला माघ मास में,कृष्णपक्ष आवै।
शुक्लपक्ष में जया, कहावै,विजय सदा पावै॥
ॐ जय एकादशी...॥

विजया फागुन कृष्णपक्ष मेंशुक्ला आमलकी।
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में,चैत्र महाबलि की॥
ॐ जय एकादशी...॥

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा,धन देने वाली।
नाम वरूथिनी कृष्णपक्ष में,वैसाख माह वाली॥
ॐ जय एकादशी...॥

शुक्ल पक्ष में होयमोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी।
नाम निर्जला सब सुख करनी,शुक्लपक्ष रखी॥
ॐ जय एकादशी...॥

योगिनी नाम आषाढ में जानों,कृष्णपक्ष करनी।
देवशयनी नाम कहायो,शुक्लपक्ष धरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥

कामिका श्रावण मास में आवै,कृष्णपक्ष कहिए।
श्रावण शुक्ला होयपवित्रा आनन्द से रहिए॥
ॐ जय एकादशी...॥

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की,परिवर्तिनी शुक्ला।
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में,व्रत से भवसागर निकला॥
ॐ जय एकादशी...॥

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में,आप हरनहारी।
रमा मास कार्तिक में आवै,सुखदायक भारी॥
ॐ जय एकादशी...॥

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की,दुखनाशक मैया।
पावन मास में करूंविनती पार करो नैया॥
ॐ जय एकादशी...॥

परमा कृष्णपक्ष में होती,जन मंगल करनी।
शुक्ल मास में होयपद्मिनी दुख दारिद्र हरनी॥
ॐ जय एकादशी...॥

जो कोई आरती एकादशी की,भक्ति सहित गावै।
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा,निश्चय वह पावै॥
ॐ जय एकादशी...॥

 भगवान विष्णु की आरती | Bhagwan Vishnu Ki Arti

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
ॐ जय जगदीश हरे।

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।
स्वामी दुःख विनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
ॐ जय जगदीश हरे।

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।
स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥
ॐ जय जगदीश हरे।

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥
ॐ जय जगदीश हरे।

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।
स्वामी तुम पालन-कर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
ॐ जय जगदीश हरे।

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥
ॐ जय जगदीश हरे।

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
ॐ जय जगदीश हरे।

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
स्वमी पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥
ॐ जय जगदीश हरे।
श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।

स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥
ॐ जय जगदीश हरे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com