विज्ञापन

दशहरा कब है? जानें विजयादशमी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं साल 2026 में दशहरा कब है-

दशहरा कब है? जानें विजयादशमी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
कब है दशहरा 2026?
(Photo Credit: NDTV)

दशहरा यानी विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में रामलीला का आयोजन होता है और शाम के समय रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है. हालांकि, इस बार दशहरा की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं दशहरा 2026 कब है, साथ ही जानेंगे इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा- 

कब है दशहरा 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए दशहरा का पर्व 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा.

दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त

विजयादशमी के दिन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इस दौरान आप भगवान श्रीराम की पूजा और विजयादशमी से जुड़े धार्मिक कार्य कर सकते हैं. 

इन सब से अलग दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, श्रवण नक्षत्र 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके माता सीता को उसके बंधन से मुक्त कराया था और धर्म की पुनः स्थापना की थी. ऐसे में इस दिन रावण दहन करना बुराई पर अच्छाई की जीत, जीवन से अहंकार, गलत सोच, अन्याय और अधर्म को दूर करने का प्रतीक माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- घर में रोज होते हैं लड़ाई-झगड़े? एस्ट्रोलॉजर श्रृद्धा ने बताया घर के कोने में रखें यह सफेद चीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehra, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com