सपनों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्य और जिज्ञासा का विषय रही है. कई बार ऐसा होता है कि हमें सपने में कोई ऐसा अपना दिखाई देता है, जो अब इस दुनिया में नहीं है. ऐसे सपने देखकर लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब है. स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को अलग-अलग संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय का कहना है कि हर सपना भविष्यवाणी नहीं होता, लेकिन कुछ सपने व्यक्ति की भावनाओं और यादों या पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार खास संकेत दे सकते हैं.
सपने में मृत परिजन दिखें तो क्या मतलब?
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, अगर कोई दिवंगत रिश्तेदार सपने में दिखाई देता है तो माना जाता है कि वह कोई संदेश देने की कोशिश कर रहा है. वहीं, कई बार गहरी यादें और भावनात्मक जुड़ाव भी ऐसे सपनों की वजह बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2026: 12 या 13 जुलाई कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? जानिए सही तारीख और मुहूर्त
अगर मृतक रोता हुआ दिखे
कौशल पांडेय के अनुसार, मान्यता है कि यदि सपने में दिवंगत व्यक्ति दुखी या रोता हुआ नजर आए तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गई थी. ऐसी स्थिति में लोग उनकी स्मृति में अच्छे कार्य या दान-पुण्य करने की बात भी मानते हैं. इसके अलावा, अगर सपने में दिवंगत परिजन आपसे बात करते दिखाई दें तो इसे शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र में यह रुके हुए काम पूरे होने और जीवन में अच्छी खबर मिलने का संकेत हो सकता है.
गुस्से में दिखे तो सावधान
पंडित के अनुसार, यदि सपने में मृत व्यक्ति नाराज या गुस्से में दिखाई दे तो इसे चेतावनी का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि यह व्यक्ति को अपने व्यवहार और फैसलों पर दोबारा सोचने का इशारा हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि हर सपना किसी अलौकिक संकेत से जुड़ा हो, यह जरूरी नहीं. कई बार किसी अपने की याद, भावनात्मक लगाव या मन में चल रही बातें भी उन्हें सपनों में ले आती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: जुलाई में कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानिए कब होगा जलाभिषेक और सावन शिवरात्रि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं