विज्ञापन

Swapna Shastra: सपने में दुल्हन, बारात या शादी दिखे तो समझिए क्या होने वाला है? जानिए किस बात का है इशारा

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सपने में अगर शादी या बारात देखना अलग-अलग संकेत देता है. स्वप्न शास्त्र इन्हें सुख, सफलता, धन लाभ या वैवाहिक तनाव से जोड़कर देखता है. हालांकि, ये सभी बातें स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं.

Swapna Shastra: सपने में दुल्हन, बारात या शादी दिखे तो समझिए क्या होने वाला है? जानिए किस बात का है इशारा
सपने में दिखे शादी तो पंडित कौशल पांडेय से जानिए क्या है संकेत
ndtv

रात में आने वाले सपने कई बार हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं. स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, शादी से जुड़े सपनों के अलग-अलग अर्थ होते हैं. ये सपने कभी सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं तो कभी सतर्क रहने का संदेश भी माने जाते हैं.

सपने में अपनी शादी देखना

पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि अगर कोई अविवाहित व्यक्ति सपने में अपनी शादी देखता है, तो इसे शुभ माना जाता है. यह करियर में सफलता या जीवन में किसी नए और सकारात्मक बदलाव का संकेत हो सकता है. वहीं, अगर शादीशुदा व्यक्ति खुद की दोबारा शादी देखे, तो इसे वैवाहिक जीवन में तनाव या मतभेद का संकेत माना जाता है.

बारात या किसी और की शादी देखना

उन्होंने आगे बताया कि अगर सपने में किसी और की शादी या बारात दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सामाजिक सम्मान बढ़ने, रुके हुए काम पूरे होने और शुभ अवसर मिलने का संकेत माना जाता है. इसे तरक्की और धन लाभ से भी जोड़कर देखा जाता है.

दुल्हन या शादी का जोड़ा दिखना

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि  सपने में दुल्हन, लाल जोड़ा या गहनों से सजी महिला दिखाई देना सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में खुशियां और आर्थिक उन्नति के योग बन सकते हैं.

ऐसा सपना आए तो क्या करें

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, यदि शादी से जुड़ा कोई सपना मन में डर या बेचैनी पैदा करे, तो सुबह उठकर अपने इष्ट देव का स्मरण करें. शिव जी की पूजा करना और गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है. हालांकि, ये सभी बातें स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो ब‍िकी

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swapna Shastra, Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com