विज्ञापन

Kanwar Yatra 2026: जुलाई में कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानिए कब होगा जलाभिषेक और सावन शिवरात्रि

क्या आप जानते हैं कि 2026 में कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी और किस दिन होगा भगवान शिव का जलाभिषेक? अगर इस साल कांवड़ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसकी शुरुआत, सावन शिवरात्रि की तारीख और यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें.

Kanwar Yatra 2026: जुलाई में कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानिए कब होगा जलाभिषेक और सावन शिवरात्रि
कांवड़ यात्रा का समापन 11 अगस्त 2026, मंगलवार को होगा.
फाइल फोटो

कांवड़ यात्रा का इंतजार हर साल लाखों शिव भक्त करते हैं. सावन का महीना आते ही हर तरफ "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारे सुनाई देने लगते हैं. कंधे पर कांवड़ लेकर श्रद्धालु गंगा से पवित्र जल भरते हैं और अपने शहर या गांव के शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. अगर आप भी 2026 में कांवड़ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं या इसकी तारीख जानना चाहते हैं, तो पहले से पूरी जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं कि इस बार कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी, कब खत्म होगी, सावन शिवरात्रि की तारीख क्या है और यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें क्या हैं.

कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा 2026

साल 2026 में कांवड़ यात्रा 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू होगी. इसी दिन से सावन महीने की शुरुआत भी मानी जाएगी. इस दौरान लाखों शिव भक्त हरिद्वार और दूसरे गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने-अपने शिव मंदिरों की ओर पैदल निकलेंगे. पूरे रास्ते भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कब होगा जलाभिषेक और कब है सावन शिवरात्रि

कांवड़ यात्रा का समापन 11 अगस्त 2026, मंगलवार को होगा. इसी दिन सावन शिवरात्रि भी मनाई जाएगी. कांवड़िए अपनी यात्रा पूरी करने के बाद भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाएंगे. मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है

कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति से जुड़ी सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है. श्रद्धालु गंगा का पवित्र जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. कोई परिवार की खुशहाली के लिए यात्रा करता है, तो कोई अच्छी सेहत या अपनी किसी खास इच्छा के लिए. यात्रा के दौरान भक्त सादा जीवन अपनाते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का नाम लेते हुए आगे बढ़ते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कांवड़ यात्रा कितने तरह की होती है

कांवड़ यात्रा सभी लोग एक जैसे तरीके से नहीं करते. सबसे सामान्य होती है रेगुलर कांवड़, जिसमें श्रद्धालु पैदल चलते हुए बीच-बीच में आराम भी करते हैं. दूसरी होती है डाक कांवड़, जिसमें भक्त बिना रुके या रिले की तरह यात्रा पूरी करते हैं. सबसे कठिन मानी जाती है दंडी कांवड़, जिसमें श्रद्धालु दंडवत करते हुए धीरे-धीरे पूरी दूरी तय करते हैं.

यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं, तो पहले से पूरी तैयारी कर लें. जिस रास्ते से जाना है उसकी जानकारी रखें और मौसम का हाल जरूर देख लें. आरामदायक कपड़े पहनें, जरूरी दवाइयां साथ रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. यात्रा के दौरान प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जहां शिविर बने हों, वहीं रुकें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दुल्हन, बारात या शादी दिखे तो समझिए क्या होने वाला है? जानिए किस बात का है इशारा

यह भी पढ़ें: Ravivar ke Upay: रविवार को करें श्री सूर्य अष्टकम का पाठ, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास, दूर होंगे कष्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Kanwar Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com