हीरा सिर्फ खूबसूरती और स्टेटस से जुड़ा रत्न नहीं है. ज्योतिष में इसे शुक्र ग्रह का रत्न माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इसका असर व्यक्ति के जीवन में जल्दी दिखाई दे सकता है. इसलिए इसे पहनने से पहले कुंडली और ग्रहों की स्थिति को समझना जरूरी बताया जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सही व्यक्ति को अनुकूल हीरा सुख, सौंदर्य, प्रेम और संपन्नता से जुड़े लाभ दे सकता है.
किन लोगों को हीरा पहनने से बचना चाहिए
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि मधुमेह या रक्त संबंधी परेशानी वाले लोगों को हीराा पहनने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसे लोगों को बिना ज्योतिषीय सलाह के यह रत्न धारण नहीं करना चाहिए. साथ ही कहा कि 21 वर्ष की उम्र के बाद और 50 वर्ष से पहले हीरा धारण करना लाभकारी माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यता में साफ और बिना दाग का हीरा बेहतर माना जाता है. टूटा या खराब हीरा पहनने से बचने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार क्या घर में स्नेक प्लांट लगाना चाहिए या नहीं? स्नेक पौधा लगाने का अच्छा दिन कौन सा है
किन राशियों के लिए माना जाता है शुभ
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि हीरा मुख्य रूप से वृषभ और तुला राशि के लिए शुभ मााना जाता है, क्योंकि दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं. इसके अलावा मिथुन, कुंभ, मकर और कन्या राशि के जातक भी विशेष परिस्थितियों में इसे पहन सकते हैं.
किस उंगली में पहनें हीरा
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हीरा अंगूठे या तर्जनी में धारण किया जा सकता है. वहीं अनामिका में पहनने को प्रेम और रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है.
इन रत्नों के साथ न पहनें
उन्होंने बताया कि हीरे के साथ मूंगा या गोमेद पहनने से बचना चाहिए. हीरा फैशन के लिए पहनने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह से धारण करना बेहतर माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Sawan Pradosh Vrat 2026: 25 या 26 अगस्त कब है सावन दूसरा प्रदोष व्रत? जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं