विज्ञापन

पुराने तकिए को कब बदल देना चाहिए? क्या तकिया भी होता है एक्सपायरी, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

When to Change Old Pillow: पुराना तकिया सिर्फ गंदा ही नहीं होता, समय के साथ उसका सपोर्ट भी कम हो सकता है. तकिए का आकार बिगड़ना, गांठें पड़ना, गर्दन में दर्द और सुबह अकड़न जैसे संकेत बताते हैं कि अब इसे बदलने का समय आ गया है.

पुराने तकिए को कब बदल देना चाहिए? क्या तकिया भी होता है एक्सपायरी, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
क्या तकिया भी होता है एक्सपायरी
ndtv

रात को अच्छी नींद के लिए जितना जरूरी आरामदायक बिस्तर है, उतना ही जरूरी सही तकिया भी है. तकिया गर्दन और सिर को सपोर्ट देने का काम करता है, लेकिन लंबे समय तक एक ही तकिए का इस्तेमाल करने से इसकी क्वालिटी और सपोर्ट दोनों कम हो सकते हैं. इतना ही नहीं, रोजाना इस्तेमाल होने वाला तकिया पसीने, तेल, लार और धूल के संपर्क में भी आता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर तकिया कितने समय बाद बदल देना चाहिए और किन संकेतों से पता चलता है कि अब इसे बदलने का वक्त आ गया है.

कब बदल देना चाहिए तकिया

एक्सपर्ट के अनुसार, तकिया बदलने का कोई एक तय समय सभी के लिए नहीं होता है. यह तकिए की क्वालिटी, इस्तेमाल और उसकी हालत पर निर्भर करता है. हालांकि, अगर तकिया अपना आकार खोने लगे, उसमें गांठें पड़ जाएं या वह गर्दन को ठीक से सपोर्ट न दे, तो उसे बदलने पर विचार करना चाहिए. सामान्य तौर पर लगातार इस्तेमाल किए जाने वाले तकिए को करीब 1.5 से 2 साल के बीच बदलना उपयोगी हो सकता है.

सुबह उठते ही गर्दन में दर्द हो तो ध्यान दें

अगर सुबह उठने के बाद लगातार गर्दन, कंधे या पीठ में अकड़न महसूस होती है तो इसका एक कारण तकिए का सही सपोर्ट न देना भी हो सकता है. खासकर जब तकिया बहुत ऊंचा, बहुत नीचा या दबकर चपटा हो गयाा हो. हालांकि, लगातार दर्द रहने पर इसे केवल तकिए से जोड़ने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- सफेद बालों से हो गए हैं परेशान? घर पर बनाकर लगाएं ये होममेड हेयर डाई, जड़ से काले हो जाएंगे बाल

तकिए की हालत ऐसे करें चेक

अपने तकिए को बीच से मोड़कर देखें. अगर वह जल्दी अपने पुराने आकार में लौट आता है तो उसमें अभी अच्छा सपोर्ट हो सकता है. लेकिन अगर वह मुड़ा हुआ या दबा हुआ ही रह जााता है, उसमें गांठें पड़ गई हैं या उसका आकार लगातार बिगड़ा हुआ है तो नया तकिया लेने का समय हो सकता है.

पुराने तकिए से क्या परेशानी हो सकती है?

तकिए में समय के साथ धूल, पसीना और त्वचा से निकलने वाले तेल जमा हो सकते हैं. इससे कुछ लोगों में एलर्जी या त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ सकती है. गंदे बिस्तर और तकिए धूल के कणों के लिए भी अनुकूल जगह हो सकते हैं. हालांकि, हर बार खांसी, जुकाम या बुखाार का कारण पुराना तकिया ही हो, ऐसा कहना सही नहीं होगा. इसलिए सिर्फ तकिए का कवर बदलना ही काफी नहीं है. तकिए को उसकी सामग्री के निर्देश के अनुसार साफ करना, कवर नियमित रूप से धोना और तकिए की हालत पर नजर रखनाा जरूरी है. अगर तकिया लगातार असहज लग रहा है या नींद के बाद दर्द की समस्या बनी रहती है तो उसे बदलना बेहतर विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें- बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 6 गलतियां, Pediatrician ने बताया सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Pillow Cover Reuse, Pillow Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com