मेहनत को अगर किस्मत का साथ मिल जाए तो सफलता में ज्यादा वक्त नहीं लगता. पन्ना में हीरा उगलने वाली धरती ने यह साबित कर दिया, जहां खदान लेने के 15-20 दिन बाद ही किसानों के हाथ 4.70 कैरेट का जेम क्वालिटी का हीरा लग गया. इस हीरे की कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है. पन्ना की हीरा खदानों में कई साल तक खुदाई करने के बाद भी लोगों के हाथ हीरा नहीं लगता है, लेकिन 5 किसानों की 15 दिन में ही किस्मत चमक गई. ऐसे में लोग इसे किस्मत कनेक्शन बता रहे हैं.

कटी-फटी उंगलियां और मिट्टी भरे नाखूनों के साथ किसान के हाथ में चमकता 4.70 कैरेट का हीरा.
नीलामी के बाद मिलेंगे रुपये
बद्री पटेल और उनके साथियों रामचंद्र दुबे, भीखम प्रसाद पटेल और रतन सिंह यादव ने नियम के तहत हीरे को कार्यालय में जमा कर दिया है. हीरा पार्क के अनुपम सिंह ने बताया कि जेम्स क्वालिटी के 4.70 कैरेट के हीरे को अगली नीलामी में शामिल किया जाएगा. इस दौरान उसकी असली कीमत तय होगी. नीलामी में हीरे की बिक्री के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसानों को राशि का भुगतान किया जाएगा.
घर बनेगा, बच्चों की शादी करेंगे
15 सितंबर को मिला था 2 करोड़ का हीरा
इससे पहले 15 सितंबर को पन्ना की मझगवां हीरा खदान में 27.29 कैरेट का जेम क्वालिटी का हीरा मिला था. इस हीरे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ के करीब आंकी गई है. हालांकि, यह हीरा किसी निजी खदान मालिक को नहीं, बल्कि नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) यानी कंपनी को मिला है.
पन्ना में मिला नायाब 'हीरा', कीमत 2 करोड़, जानिए कब होगी नीलामी, क्या है जेम क्वालिटी की कहानी
पन्ना में फिर बदली तकदीर, 7 मजदूरों को मिला 16.96 कैरेट का हीरा; 50 लाख रुपये से ज्यादा है कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं