विज्ञापन

अयोध्या में शुरू हुई झूलनोत्सव की तैयारियां, रक्षाबंधन तक चलेंगे विशेष आयोजन

अयोध्या में श्रावण झूलनोत्सव सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होकर रक्षाबंधन तक चलेगा. इस दौरान सैकड़ों मंदिरों से भगवान के विग्रहों की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ प्राचीन मणि पर्वत तक पहुंचती है, जहां उन्हें पेड़ों की डालियों पर सजे झूलों पर झुलाया जाता है.

अयोध्या में शुरू हुई झूलनोत्सव की तैयारियां, रक्षाबंधन तक चलेंगे विशेष आयोजन
अयोध्या में कब से शुरू होगा झूलनोत्सव?
Photo Credit: IANS

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि श्रद्धालुओं को राम मंदिर में दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है. उन्होंने श्रावण झूलनोत्सव (सावन झूला उत्सव) की तैयारियों की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा, 'हम रामलला के दर्शन के लिए जाते हैं. वहां वैष्णव संप्रदाय की परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ हो रहा है. दर्शन करने में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं. कल पूनावती का कार्यक्रम था, जिसमें अयोध्या के संघ महंत और ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे. मैंने सभी कार्य ठीक से किए. मैं हर तरह से रामलला की सेवा कर रहा हूं.'

कब से शुरू होगा झूलनोत्सव?

अयोध्या में श्रावण झूलनोत्सव सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होकर रक्षाबंधन (पूर्णिमा) तक चलेगा. इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और उनके भाइयों के विग्रहों को मंदिरों और ऐतिहासिक मणि पर्वत पर फूलों और चांदी-सोने से सजे झूलों पर विराजमान कराया जाता है.

शुरू हुई झूलनोत्सव की तैयारियां

आईएएनएस ने जब तैयारियों के बारे में पूछा तो दिनेंद्र दास ने बताया कि उनके पिता द्वारा बताई गई परंपराओं और नियमों के अनुसार ही सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा, "सारे कार्य अयोध्या की परंपरा के अनुसार होंगे. रामलला को हम वैसे ही ले जाएंगे, जैसे वे विराजमान हैं."

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की परंपराएं सालों से चली आ रही हैं, उसी के अनुसार सभी आयोजन होंगे. उन्होंने बताया, "श्रावण झूलनोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रामलला के लिए चांदी का झूला तैयार किया गया है, जिस पर उन्हें विराजमान कराकर ले जाया जाएगा."

विशेष झांकियां

श्रावण झूलनोत्सव के दौरान अयोध्या के सैकड़ों मंदिरों से भगवान के विग्रहों की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ प्राचीन मणि पर्वत तक पहुंचती है, जहां उन्हें पेड़ों की डालियों पर सजे झूलों पर झुलाया जाता है. वहीं, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी विशेष रूप से सुसज्जित चांदी के झूलों पर रामलला को विराजमान कराया जाता है. इस अवसर पर कनक भवन, दशरथ महल, हनुमत निवास और मणिराम दास छावनी सहित अनेक प्रमुख मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें: 6 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा शुरू; 10 हजार+ भक्तों ने कराया रजिस्ट्रेशन, माता रानी के दर्शन को उमड़ी भीड़

यह भी पढ़ें: Chaturmas 2026: आज से शुरू हुआ चातुर्मास, जानिए इन 4 महीनों में क्या करें और क्या न करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com