विज्ञापन

अगस्त 2026 में मनाए जाएंगे कई बड़े धार्मिक पर्व, जानें कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और शिवरात्रि

धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो अगस्त 2026 व्रत, पूजा और शुभ अवसरों से भरा हुआ महीना रहेगा. ऐसे में श्रद्धालु पहले से इन तिथियों की जानकारी रखकर अपनी पूजा और व्रत की तैयारी आसानी से कर सकते हैं-

अगस्त 2026 में मनाए जाएंगे कई बड़े धार्मिक पर्व, जानें कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और शिवरात्रि
अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट
(Photo Credit: NDTV)

अगस्त 2026 का महीना धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है. इस महीने सावन का पवित्र समय होने के कारण भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व रहेगा. इसके साथ ही हरियाली तीज, नाग पंचमी, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, ओणम और कजरी तीज जैसे कई बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे. पूरे महीने अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान होंगे. अगर आप अगस्त महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की तारीख जानना चाहते हैं, तो यहां देखें पूरी लिस्ट- 

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

तिथिव्रत और त्योहार
3 अगस्तसावन सोमवार व्रत आरंभ
4 अगस्तप्रथम मंगला गौरी व्रत
5 अगस्तकालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
7 अगस्तमासिक कार्तिगाई
8 अगस्तरोहिणी व्रत (जैन परंपरा)
9 अगस्तकामिका एकादशी
10 अगस्तद्वितीय श्रावण सोमवार एवं सोम प्रदोष व्रत
11 अगस्तश्रावण शिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि एवं द्वितीय मंगला गौरी व्रत
12 अगस्तहरियाली अमावस्या, दर्श अमावस्या एवं पूर्ण सूर्य ग्रहण
13 अगस्तइष्टि एवं अन्दल जयंती
14 अगस्तचंद्र दर्शन  
15 अगस्तहरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्तनाग पंचमी, तृतीय श्रावण सोमवार, सिंह संक्रांति एवं मलयालम नव वर्ष
18 अगस्तस्कन्द षष्ठी, कल्कि जयंती एवं तृतीय मंगला गौरी व्रत
19 अगस्ततुलसीदास जयंती
20 अगस्तमासिक दुर्गाष्टमी
23 अगस्तश्रावण पुत्रदा एकादशी
24 अगस्तचतुर्थ श्रावण सोमवार एवं पवित्रा एकादशी
25 अगस्तचतुर्थ मंगला गौरी व्रत एवं भौम प्रदोष व्रत
27अगस्तओणम
28 अगस्तयजुर्वेद उपाकर्म, हयग्रीव जयंती एवं श्रावण पूर्णिमा व्रत
29 अगस्तरक्षा बंधन, वरलक्ष्मी व्रत, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा एवं आंशिक चंद्र ग्रहण
31 अगस्तभाद्रपद मास प्रारंभ (उत्तर भारत) 
31 अगस्तकजरी तीज
31 अगस्तबहुला चतुर्थी एवं हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी
सावन में रहेगा भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व

अगस्त महीने की शुरुआत सावन सोमवार व्रत से होगी. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दौरान श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर पूजा करते हैं. महीने में मंगला गौरी व्रत, सोम प्रदोष और श्रावण शिवरात्रि जैसे कई महत्वपूर्ण अवसर भी आएंगे, जिनका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.

हरियाली तीज से रक्षाबंधन तक रहेंगे बड़े पर्व

महीने के मध्य में हरियाली तीज, नाग पंचमी और सिंह संक्रांति जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. इसके बाद श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन का त्योहार आएगा, जिसका देशभर में खास उत्साह रहता है. इसी दिन वरलक्ष्मी व्रत, गायत्री जयंती और नारली पूर्णिमा भी मनाई जाएगी. महीने के अंत में कजरी तीज और बहुला चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण व्रत होंगे, जिनके साथ अगस्त 2026 के धार्मिक पर्वों का सिलसिला पूरा होगा.

यह भी पढ़ें- सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाई जाती है? ज्योतिषाचार्य से जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com