Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 यानी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. 2026 की यात्रा को लेकर भी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन पूरे देश में 15 अप्रैल से शुरू होगा. इससे श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा का परमिट ले सकते हैं. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी है कि पंजीकरण की सुविधा 550 से अधिक तय बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगी. हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी. साथ ही, यात्रा के दोनों रास्तों के लिए हर दिन की एक तय सीमा (डेली कोटा) भी लागू की जाएगी. आम यात्रियों की सुविधा के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच और ऑनलाइन परमिट व्यवस्था भी शुरू की जा रही है. इससे अमरनाथ यात्रा की प्रक्रिय आसान, सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी.
550 से ज्यादा बैंक शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन
श्रद्धालु 15 अप्रैल से देशभर की 550 से अधिक अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. इससे लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने में आसानी होगी. इस व्यवस्था का मकसद यह है कि देश के अलग‑अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने में आसानी हो और वे अपने घर के पास ही रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकें.
पहले आओ, पहले पाओ
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा. यात्रा के हर रास्ते के लिए रोज की एक तय संख्या होगी यानी हर दिन सीमित संख्या में ही यात्रियों को अनुमति दी जाएगी. इससे भीड़ को कंट्रोल करने और यात्रा को ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी.
कब से कब तक चलेगी यात्राइस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. इस यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं. इस बार भी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 से शुरू जो जाएगी.
यह भी पढ़ें:- Kedarnath Heli Yatra: केदारनाथ हेली सेवा की 11 अप्रैल से होगी टिकट बुकिंग शुरू, जानिए कहां और कैसे करें बुकिंग
आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच जरूरीअमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा. इससे यात्रियों की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित रहेगी. यह कदम यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सही रिकॉर्ड रखने के लिए उठाया गया है. इससे किसी आपात स्थिति में अधिकारियों को यात्रियों की जानकारी जल्दी मिल सकेगी और मदद करना आसान होगा.
ऑनलाइन परमिट की सुविधाऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ‑साथ अब ऑनलाइन परमिट भी जारी किए जाएंगे. इससे उन श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, जो बैंक शाखा तक नहीं जा सकते. ऑनलाइन सिस्टम से लाइन में लगने का समय कम होगा और पूरी प्रक्रिया ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं