पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आदर्श आचार संहिता के लागू रहने तक केंद्रीय बलों की तैनाती की भाजपा (BJP) की मांग पर सवाल खड़े करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से पूछा कि ‘क्या राज्य में आपातकाल की घोषणा हो गई है.' विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग (Election Commission) से मुलाकात की और हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की 23 मई को मतगणना से पहले औचक रूप से चुने गए मतदान केंद्रों की वीवीपैट पर्चियों की पुष्टि करने की मांग की. सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने निर्वाचन आयोग के समक्ष केंद्रीय बलों का मुद्दा उठाया और मांग की कि निर्वाचन आयोग कार्रवाई करें.
सूत्रों के अनुसार, डेरेक ओ ब्रायन ने निर्वाचन आयोग से कहा, ‘भाजपा के मंत्री ने घोषणा की कि केंद्रीय बल बंगाल में एक और सप्ताह रहेंगे. क्या भाजपा ने बंगाल में आपातकाल की घोषणा कर दी है? केंद्रीय बलों के छद्म रूप में भाजपा-आरएसएस के सदस्य नागरिकों को प्रताड़ित कर रहे हैं. बंगाल के लिए विशेष नियम क्यों? यह स्वीकार नहीं है.' बता दें, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 19 मई को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भाजपा चिंतित है कि मतदाताओं को डराया-धमकाया गया और असल मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उन्होंने कहा, ‘इन मुद्दों से निपटने के लिए भाजपा आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग करती है.' सूत्रों ने बताया कि कुछ केंद्रीय बल 23 मई को मतगणना तक सामान्य रूप से राज्य में रहेंगे. आदर्श आचार संहिता 25 मई तक लागू है.
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा करने का आरोप लगाते हुए कई बूथों पर फिर से मतदान कराने की मांग की. पश्चिम बंगाल में नौ सीटों के लिए रविवार को हुए मतदान में 72 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा, ‘डायमंड हार्बर, उत्तरी कोलकाता, दक्षिणी कोलकाता, जाधवपुर, बसीरहाट, मथुरापुर और जॉयनगर में काफी हिंसा हुई है. तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने ज्यादातर बूथों पर वोट नहीं डालने दिया. हम कई बूथों पर पुन: मतदान चाहते हैं.'
राम माधव का दावा: 2014 के यूपी वाले नतीजे इस बार बंगाल में आएंगे, जानें क्या कहते हैं आकंड़े
भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस को हार का डर है, इसलिए वह हिंसा पर उतारू है.' तृकां द्वारा भाजपा पर हिंसा का आरोप लगाए जाने पर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘हार देखते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता अपना आपा खो बैठे हैं. यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय बल मौजूद हैं. अगर उन्हें जीत का इतना भरोसा है तो तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को वोट देने से क्यों रोक रहे थे?'
(इनपुट- भाषा)
चुनाव 2019: BJP ने कहा- TMC के गुंडों ने ज्यादातर बूथों पर वोट नहीं डालने दिया, इसलिए अब...
Video: बंगाल में BJP समर्थकों का आरोप, TMC समर्थक नहीं देने दे रहे वोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं