विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2019

तेजस्वी यादव बोले- नीतीश के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा रहे हैं गिरिराज सिंह, अब चाचा पर तरस आने लगा है

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि गिरिराज सिंह नीतीश कुमार की बची-खुची नीति, नियत, नियम और सिद्धांत की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

तेजस्वी यादव बोले- नीतीश के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा रहे हैं गिरिराज सिंह, अब चाचा पर तरस आने लगा है
राजद नेता तेजस्वी यादव.
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी ने यादव ने गिरिराज सिंह के बयान को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि गिरिराज सिंह नीतीश कुमार की बची-खुची नीति, नियत, नियम और सिद्धांत की धज्जियां उड़ा रहे हैं. साथ ही कहा कि नीतीश चारा की बेबसी और लाचारी पर अब तरस आने लगा है. तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'नीतीश कुमार जी की उपस्थिति में ही उनकी बची-खुची नीति, नियत, नियम और सिद्धांत की धज्जियां उड़ाते हुए गिरिराज सिंह. नीतीश चाचा की बेचारगी, बेबसी और लाचारी पर अब तरस आने लगा है. गांधीगिरी का ढोंग करने वाले चाचा जी को स्वयं की मौजूदगी में ही गिरीराज जी से ऐसा प्रवचन सुनना बाकी रह गया था.'

तेजस्वी ने इस ट्वीट के साथ ही बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह का वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में गिरिराज सिंह अपने आपको भगवान कृष्ण और सरदार पटेल का वंशज बताया है. गिरिराज सिंह ने कहा, 'बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजमा पहनाकर लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं. मैं आपसे निवेदन करता हूं कि भगवान कृष्ण के वंशज और सरदार पटेल के वंशज एक साथ हाथ उठाकर कहें कि इस धर्म युद्ध में लड़ाई लड़ेंगे. मैं खुद भी सरदार पटेल को मानता हूं. मैं श्री कृष्ण को भी मानता हूं.'

क्या तेजस्वी यादव को कन्हैया कुमार से 'डर' लगता है?

साथ ही वीडियो में गिरिराज सिंह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, 'हमारा नेतृत्व अगर कहता है कि गिरिराज ने कुछ भी गलत बोलता है तो मुझे इसी मंच से सजा दें. मैं यहीं से चुनाव मैदान से हट जाऊंगा. लेकिन मुझे सच कहने की छूट दें.' एनडीटीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Election 2019: तेजस्वी ने गिरिराज सिंह को लेकर नीतीश का पुराना वीडियो Tweet कर दिलाई नैतिकता की याद, कही यह बात

बता दें, चुनाव प्रचार के दौरान जनता से काम की मजदूरी मांगने के नीतीश कुमार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या वे मुज़फ्फरपुर बालिका गृह, सृजन घोटाले या जनादेश का अपमान करने के नाम पर मजदूरी मांग रहे हैं? तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘नीतीश जी किस बात की मज़दूरी माँग रहे है?' उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए बलात्कार एवं उन दरिदों को बचाने या 2013 में भाजपा को छोड़ने या 2017 में 11 करोड़ लोगों के जनादेश का चीरहरण करने या सृजन घोटाला समेत 40 अन्य कथित घोटाले करने के नाम पर मज़दूरी माँग रहे है? मुख्यमंत्री यह बताएं.

पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर, देश को राहुल जैसा प्रधानमंत्री चाहिए : तेजस्वी यादव

Video: क्‍या नीतीश कुमार पार लगाएंगे गिरिराज सिंह की नैया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com