विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

...तो राहुल गांधी 1 घंटे के भीतर सीपी जोशी को कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त कर दें

कांग्रेस नेता सीपी जोशी (CP Joshi) के पीएम मोदी (PM Modi) और उमा भारती (Uma Bharti) की जाति को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने हमला बोला.

...तो राहुल गांधी 1 घंटे के भीतर सीपी जोशी को कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त कर दें
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा. (फाइल फोटो)
  • BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को दिया चैलेंज
  • सीपी जोशी के बयान से क्षुब्ध हुए तो उन्हें तुरंत पार्टी से निकालें
  • सीपी जोशी ने पीएम मोदी की जाति को लेकर दिया था बयान
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सीपी जोशी (CP Joshi) के पीएम मोदी (PM Modi) और उमा भारती (Uma Bharti) की जाति को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने हमला बोला. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बंद कमरे के अंदर अपनी रणनीति बनाती है और वह रिकॉर्ड हो जाता है. राहुल गांधी जी अब आप रंगे हाथों पकड़े गए हैं. आपको जल्द से जल्द सीपी जोशी को कांग्रेस पार्टी से हटाना चाहिए. मैं चैलेंज करता हूं अगर आप में हिम्मत है, आप सीपी जोशी के बयान से क्षुब्ध हुए हो तो उन्हें 1 घंटे के अंदर पार्टी से बर्खास्त कर दें..

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता सीपी जोशी बोले- धर्म पर बात करते हैं पीएम मोदी, पर धर्म के बारे में सिर्फ पंडित ही जानते हैं

बता दें कि सीपी जोशी ने कहा था कि धर्म के बारे में कोई जानता है तो केवल पंडित जानते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'उमा भारती एक लोधी हैं और वह हिंदू धर्म के बारे में बात करती हैं, मोदी जी हिंदू धर्म पर बात करते हैं. केवल ब्राह्मण हैं, जो इस बारे में बात नहीं करते. देश को गुमराह किया जा रहा है. धर्म और शासन दोनों अलग-अलग चीजें हैं. हर किसी को अपना धर्म मानने का अधिकार है.'

यह भी पढ़ें : सीपी जोशी के 'धर्म' वाले बयान को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, राहुल ने दी नसीहत, तो जताया खेद
​
उधर, यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सीपी जोशी के बयान का खंडन किया है. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेता सीपी जोशी के बयान का खंडन किया है, और उनसे इस बयान पर खेद प्रकट करने के लिए भी कहा. इसके बाद सीपी जोशी ने माफी मांग ली. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं.

यह भी पढ़ें :  फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा कांग्रेस को, ऐसे बयानों से हो सकता है अच्छा-खासा नुकसान
​ 
दरअसल, राजस्थान के नाथद्वारा में जोशी ने एक रैली में कहा कि धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानते हैं लेकिन PM मोदी, उमा भारती, साध्वी ऋतंबरा जैसे नेता हिंदू धर्म की बात करते हैं. वे कहते हैं कि एक कांग्रेसी हिंदू नहीं हो सकता, उन्हें सर्टिफिकेट देने की अथॉरिटी किसने दी? क्या उन्होंने कोई यूनिवर्सिटी खोल रखी है? धर्म के बारे में कोई जानता है तो केवल पंडित जानते हैं.' 

VIDEO: सीपी जोशी ने पीएम मोदी व उमा भारती की जाति-धर्म पर उठाए सवाल

सीपी जोशी ने आगे कहा, 'सरदार पटेल जी पंडित नेहरू के कैबिनेट में थे. पटेल जी की एकिकृत भारत योजना को पंडित नेहरू का समर्थन था, उन्होंने पंडित नेहरू की मंजूरी के बिना कुछ नहीं किया. लेकिन ये लोग दोनों के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं कि दोनों कभी साथ नहीं रहे.' बता दें, सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनावी मैदान में उतारा गया है. राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को चुनाव है. इसी दिन तेलंगाना में मतदान हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ इन दोनों राज्य के चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Polls 2018, Rajasthan Assembly Polls, Sambit Patra, CP Joshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com