विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, 'पहले नारा था 'अच्छे दिन आएंगे', अब नारा है 'चौकीदार चोर है' यह कैसे हुआ?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खरगौन में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला.

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, 'पहले नारा था 'अच्छे दिन आएंगे', अब नारा है 'चौकीदार चोर है' यह कैसे हुआ?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के खरगौन में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला.
  • मध्य प्रदेश के खरगौन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमल
  • हम लोग चार साल में 'अच्छे दिन आएंगे' से 'चौकीदार चोर है' तक कैसे पहुंचे
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'इंदौर किसी तरह भी मुंबई से कम नहीं है
भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खरगौन में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा, 'पहले नारा था 'अच्छे दिन आएंगे...', और अब नारा है 'चौकीदार चोर है...' यह कैसे हुआ है...? हम लोग चार साल में 'अच्छे दिन आएंगे' से 'चौकीदार चोर है' तक कैसे पहुंच गए...? यह किसका जादू है...? यह नरेंद्र मोदी जी का जादू है..."

बीजेपी की टेंशन बढ़ाने वाला सर्वे: MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से भाजपा की विदाई, कांग्रेस की हो सकती है सत्ता में वापसी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "पहले नारा था - "अच्छे दिन..." मोदी जी कहा करते थे "अच्छे दिन", और जनता कहती थी "आएंगे..." फिर आया, 'सूट बूट की सरकार...' अगला था 'सूट बूट झूठ की सरकार...' और अब नारा है 'सूट बूट झूठ और लूट की सरकार...राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के लोगों ने नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा करके वोट दिया, लेकिन उस भरोसे को मोदी जी ने धोखा दिया. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदीजी ने न तो आदिवासियों की, किसानों की न युवाओं की मदद की. 

राहुल गांधी बोले- मैं प्रधानमंत्री मोदी का विरोध बंद कर दूंगा, बशर्ते वह 'यह काम' करना बंद कर दें...

खरगौन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'इंदौर किसी तरह भी मुंबई से कम नहीं है... अमेरिका जाकर किसी से चार-पांच भारतीय शहरों के नाम पूछिए... वे कहेंगे बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई. इंदौर क्यों नहीं...? पांच साल बाद अमेरिका जाइएगा, इंदौर उस सूची में होगा... कांग्रेस काम करेगी, और आपको दिखा देगी... ऐसा ही भोपाल के लिए भी किया जाएगा..."

राहुल पर BJP ने लगाया हिंदुओं को भ्रमित करने का आरोप, पूछा- जनेऊ पहनते हैं, तो अपना गोत्र बताएं?

राहुल ने कहा कि जितने मानहानि के केस लगवाने हो लगवा लें कोई फर्क नहीं पड़ता, मगर सच्चाई से बच नहीं सकते. ऐसे सच्चाई नहीं मिटाई जाती. कुछ ही दिन में मध्य प्रदेश की जनता  सच्चाई बता देगी.  उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और छोटे दुकानदार क्रेडिट कार्ड नहीं चलाते मोदी जी! ये कैश में काम करते हैं और ये लोग ईमानदार हैं.

VIDEO : महाकाल के दर्शन के बाद पीएम मोदी और जेटली पर खूब बरसे राहुल


राहुल ने शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि शिवराज चौहान जी व्यापम में लगे रहते हैं. उनकी सोच पहले व्यापम, डंपर, ई-टेंडरिंग, रेत खनन और फिर इनसे बचूं कैसे! इसी में लगे रहते हैं.  उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का मतलब सच्चाई है. हिंदू धर्म में अहंकार, नफरत, हिंसा कहीं नहीं लिखा है. हिंदू धर्म में लिखा है दूसरों का सम्मान करो और प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं 'मेरे आने से पहले कुछ नहीं हुआ'.


मध्य प्रदेश का चुनाव कार्यक्रम
  1. अधिसूचना जारी होगी-02.11.2018
  2. नामांकन की आखिरी दिन- 09.11.2018 
  3. नामांकन की जांच- 12.11.2018
  4. नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14.11.2018 
  5. मतदान की तारीख- 28.11.2018 
  6. नतीजे आएंगे- 11.12.2018
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Assembly Elections 2018, Madhya Pradesh Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com