प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) बुधवार को बाड़मेर जिले के बायतु और शनिवार को भरतपुर और नागौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं आगामी 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में होने वाली विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता के अनुसार 16 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टोंक जिले के देवली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वह राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ और भीम विधानसभा क्षेत्रों में भी सभाओं को संबोधित करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को शाह बूंदी के हिंडोली और अजमेर जिले के मसूदा और नसीराबाद विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वह उसी दिन अजमेर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे.
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जयपुर पहुंचेंगी. उन्होंने बताया कि सीतारमण एक दिवसीय प्रवास पर कल दिल्ली से जयपुर आएंगी. वह पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर जयपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगी जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वह दोपहर एक बजे 16 सिविल लाइंस स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी.
तय कार्यक्रम के अनुसार वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर की किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा के समर्थन में और आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी. विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं