विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को दिया सुझाव, नाम बदल 'ये' नाम रख ले

शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि, 'कर्नाटक नतीजों से अब समय आ गया है जब अखिल भारतीय कांग्रेस को अपना नाम बदलकर पांडिचेरी, मिजोरम, पंजाब कांग्रेस (पीएमपी) कर लेना चाहिए.'

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को दिया सुझाव, नाम बदल 'ये' नाम रख ले
शिवराज सिंह.
  • रुझानों में बीजेपी को बढ़त
  • कांग्रेस ने हार मानी
  • बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.
भोपाल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को जीत की ओर बढ़ते देखकर उत्साहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस को अब अपना नाम बदल लेना चाहिए. शिवराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि, 'कर्नाटक नतीजों से अब समय आ गया है जब अखिल भारतीय कांग्रेस को अपना नाम बदलकर पांडिचेरी, मिजोरम, पंजाब कांग्रेस (पीएमपी) कर लेना चाहिए.'
 
ज्ञात हो कि कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक की सत्ता निकलती नजर आ रही है, जिसके बाद कांग्रेस पांडिचेरी, मिजोरम और पंजाब अर्थात तीन राज्यों में ही सिमट कर रह जाएगी. इसी के आधार पर शिवराज ने ट्वीट किया है. 

पढ़ें - कर्नाटक चुनाव: जातिगत समीकरण हुए ध्‍वस्‍त, मुस्लिमों ने भी दिया BJP को वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. बीजेपी की बढ़त से खुश बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य में जश्न मनाया. बीजेपी के झंडे लहराते हुए और ढोल की थाप पर थिरकते पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं ने मल्लेश्वरम में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया. कई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की.

पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम : 'हाथ' से कर्नाटक भी फिसला, कांग्रेस की हार की हैं ये 11 वजहें

गौरतलब है कि शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव की मंगलवार को हो रही मतगणना में बीजेपी 222 सीटों में से 120 पर आगे चल रही है. राज्य की 224 में से 222 सीटों पर ही चुनाव हुए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Poll Results 2018, Shivraj Singh Chauhan, BJP, Congress, Karnataka-Elections-2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com