- बेगूसराय में मंजू वर्मा भी मंच पर गिरिराज सिंह के साथ दिखीं.
- बेगूसराय में गिरिराज सिंह के खिलाफ कन्हैया कुमार हैं मैदान में.
- गिरिराज सिंह को नवादा के बदले बेगूसराय से टिकट दिया गया है.
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की बेगूसराय सीट हॉट सीट बनी हुई है. जेएनयू छात्र संघ के नेता रहे कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के आमने-सामने होने से यह सीट चर्चा का विषय बन गई है. मगर शनिवार को बेगूसराय उस वक्त फिर से चर्चा में आ गया, जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले (Muzaffarpur Shelter Home Case) में जमानत पर जेल से रिहा हुईं बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंच साझा करती दिखीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेगूसराय लोकसभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी लड़ाई जेल और बेल (जमानत) वालों से हैं. लेकिन जिस मंच से गिरिराज सिंह ये बातें कह रहे थे, उसी मंच पर उनके साथ बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भी बैठी थीं, जो हाल ही में आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुई हैं. बता दें कि मंजू वर्मा को मुजफ्फरपुर कांड में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था.
Former Bihar minister Manju Verma who is out on bail in Muzaffarpur shelter home case seen on stage during Union Minister and NDA candidate Giriraj Singh's rally in Begusarai yesterday. Verma had been arrested under arms act linked to the Muzaffarpur case pic.twitter.com/pYPWOBZDMv
— ANI (@ANI) March 31, 2019
दरअसल, शनिवार को बेगूसराय लोकसभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह की जीत की रणनीति बनाने को लेकर एनडीए ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा, मटिहानी के विधायक नरेन्द्र सिंह के साथ ही हाल ही में आर्म्स एक्ट मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुईं बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भी मौजूद थीं.
मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी कन्हैया कुमार का नाम लिये बगैर कहा कि मेरी लड़ाई सबूत मांगने वालों से है. जनता को तय करना है कि उन्हें सबूत मांगने वाला चाहिए या सपूत चाहिए. साथ ही कहा कि जो देश का खाएगा और दुश्मन का गायेगा मैं उसके खिलाफ आवाज बुलन्द करूंगा.
इस कार्यक्रम के इतर, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को हिटलर बताये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जरूर राजा के खानदान में पैदा लिये लेकिन कांग्रेस की राजनीति में दास भाव में जी रहे हैं. वे यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिये बगैर उन्हें गोएबेल्स का वारिस बता दिया.
Video: बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं