विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2015

पूर्व आप विधायक बिन्नी भी हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

पूर्व आप विधायक बिन्नी भी हो सकते हैं बीजेपी में शामिल
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आज रात दिल्ली बीजेपी प्रमुख सतीश उपाध्याय से मुलाकात की। इससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बिन्नी के साथ चर्चा आखिरी चरण में है और वह जल्द ही किसी भी समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला जल्द किया जाएगा।

लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी ने पिछले साल आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी।

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि चूंकि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की अब तक घोषणा नहीं की है, इसलिए यह पार्टी की प्रचार रणनीति को प्रभावित कर रहा है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विनोद कुमार बिन्नी, आम आदमी पार्टी, आप, बीजेपी, AAP, Vinod Kumar Binny, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015, विधानसभा चुनाव 2015, Delhi Assembly Polls 2015, Assembly Polls 2015, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com