विज्ञापन
This Article is From May 23, 2019

Election Results 2019: लोकसभा चुनाव में BJP की जीत पर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, PM Modi और अमित शाह ने कही यह बात...

Election Results 2019: ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कहा कि विजेताओं को बधाई. लेकिन सभी हारने वाले पराजित नहीं हैं. हमें समूची समीक्षा करनी है और फिर हम आप सभी के साथ अपने विचार साझा करेंग.

Also Read in
Election Results 2019: लोकसभा चुनाव में BJP की जीत पर ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, PM Modi और अमित शाह ने कही यह बात...
Election Results 2019: ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रदर्शन को लेकर दिया बयान
  • ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर की टिप्पणी
  • कहा- हर हार हार नहीं होती है
  • पीएम मोदी ने देशवासियों का किया धन्यवाद
नई दिल्ली:

Election Results 2019: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने (Mamata Banerjee) कहा कि विजेताओं को बधाई. लेकिन सभी हारने वाले पराजित नहीं हैं. हमें समूची समीक्षा करनी है और फिर हम आप सभी के साथ अपने विचार साझा करेंग. मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने दीजिए और वीवीपैट का मिलान पूरा होने दीजिए. बता दें कि पश्चिम बंगाल (Mamata Banerjee) की 42 लोकसभा सीटों में टीएमसी को 22 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी के खाते में 18 सीटें गई हैं. 2014 में बीजेपी को राज्य में महज दो सीटों से संतुष्ट होने पड़ा था. लोकसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी.

अमित शाह (Amit Shah) ने अपने ट्वीट में कहा कि यह जीत पूरे भारत की जीत है. देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है. यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी के पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है. शाह ने आगे कहा कि यह परिणाम विपक्ष द्वारा किये गये दुष्प्रचार, झूठ, व्यक्तिगत आक्षेप और आधारहीन राजनीति के विरुद्ध भारत का जनादेश है. यह जनादेश यह भी दिखाता है कि भारत की जनता ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण को पूरी तरह से उखाड़ फेंककर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है.

वहीं, पीएम मोदी (PM Modi)  अपने ट्वीट में कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास = विजयी भारत. उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर बढ़ेंगे, साथ मिलकर समृद्ध बनेंगे और साथ मिलकर ही एक मजबूत एवं समावेशी भारत का निर्माण करेंगे. भारत एक बार फिर जीता. विजयी भारत. शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने चुनाव के नतीजों को ‘राष्ट्रीय शक्तियों की जीत' करार दिया. उधर, आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने एक बयान में कहा कि एक बार फिर देश को स्थिर सरकार मिली है और यह करोड़ों भारतीयों का भाग्य है. यह राष्ट्रीय शक्तियों की विजय है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत के लोगों ने एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में भरोसा दिखाया है और भाजपा नीत राजग को निर्णायक बहुमत दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से फोन पर बात की है और लोकसभा चुनावों में भाजपा नीत राजग को शानदार जीत दिलाने के लिए उन्हें बधाई दी.

सिंह ने कहा, ''मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं गतिशील मार्गदर्शन में पार्टी निर्णयक जीत दर्ज कर रही है. मैं भाजपा नीत राजग को निर्णायक जनादेश देने के लिये लोगों का आभार प्रकट करता हूं.  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत अभिनन्दन. मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, TMC, PM Modi, Amit Shah, LokSabhaPolls2019, LokSabhaElections2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com