- दिल्ली में वोटों की गिनती जारी
- सभी सीटों पर पिछड़ी कांग्रेस
- रुझानों में AAP को बहुमत
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंगलवार को दिल्ली में जारी मतगणना के बीच EVM का मुद्दा उठाया है. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) को बढ़त दिखाई गई है जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) तीसरे स्थान पर है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि EVM टेंपर-प्रूफ नहीं हैं और कोई विकसित देश इनका उपयोग नहीं करता है.
---- ----- दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम ----- -----
- LIVE चुनाव रुझान और परिणाम : कौन है आगे, कौन पिछड़ा
- विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 vs 2015
- दिल्ली के दिग्गजों के भाग्य का फैसला
- लाइव दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम
- दिल्ली : पार्टीवार लाइव परिणाम
- किस पार्टी को कितना फायदा, कितना नुकसान
- दिल्ली का हीटमैप
- दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम : मानचित्र
----- ----- ----- ----- -----
उन्होंने ट्वीट किया, 'चिप वाली कोई मशीन टेंपर-प्रूफ नहीं है और कृपया एक मिनट के लिए सोचें कि विकसित देश ईवीएम का उपयोग क्यों नहीं करते?' उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तथा चुनाव आयोग से EVM का मुद्दा उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, 'क्या चुनाव आयोग और माननीय सुप्रीम कोर्ट भारत में ईवीएम मतदान के मुद्दे पर एक बार फिर सोचेंगे? हम दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हम कुछ बेईमान लोगों को चुनाव परिणाम हैक करने और 1.3 अरब लोगों के जनादेश को चुराने की अनुमति नहीं दे सकते.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा कि पोस्टल बैलटों की भी गिनती की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, 'अगर उनका काउंटिंग यूनिट के वोटों से मिलान होता है तो परिणाम की घोषणा कर दें. अगर उनका मिलान नहीं होता है तो सभी मतदान केंद्र के बैलटों की गिनती सदन में की जाए. इससे सभी लोग सहमत होंगे और समय भी बचेगा क्योंकि चुनाव आयोग ईवीएम के पक्ष में लगातार यही तर्क देता रहा है.' बताते चलें कि शीला दीक्षित की अगुवाई में राज्य में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस दिल्ली में खाता खोलने के लिए भी जूझ रही है.
VIDEO: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की जीत होगी : रामगोपाल यादव
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं