विज्ञापन

परिसीमन से पहले कांग्रेस के नेता दुबई में अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, दिल्ली में पार्टी के सपोर्ट में खड़े रहेंगे?

परिसीमन विधेयक पर संसद में होने वाली अहम चर्चा से पहले कांग्रेस सांसद के सुधाकरन को दुबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. परिवार ने पहले अस्पताल पर डिस्चार्ज में देरी का आरोप लगाया था, जिससे उनके समय पर दिल्ली पहुंचने को लेकर चिंता बढ़ गई थी.

परिसीमन से पहले कांग्रेस के नेता दुबई में अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, दिल्ली में पार्टी के सपोर्ट में खड़े रहेंगे?
फाइल फोटो
NDTV

परिसीमन विधेयक पर संसद में होने वाली अहम चर्चा और संभावित वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस सांसद के सुधाकरन को दुबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वह सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचकर संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के कन्नूर से सांसद के सुधाकरन को रविवार शाम दुबई के एक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इससे कुछ घंटे पहले उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि अस्पताल उनकी छुट्टी में देरी कर रहा है. इसके कारण वह दिल्ली नहीं लौट पा रहे थे. परिवार का कहना था कि इस वजह से संसद के मौजूदा सत्र में उनकी मौजूदगी प्रभावित हो सकती थी.    

हालांकि देर शाम स्थिति साफ हो गई और सुधाकरन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, उन्होंने रविवार रात करीब 9:30 बजे दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान पकड़ी. उनके सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.

कांग्रेस के लिए बेहद अहम

पार्टी सूत्रों का कहना है कि संसद में सोमवार को पेश होने वाले परिसीमन विधेयक को देखते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए हर सांसद की मौजूदगी बेहद अहम मानी जा रही है. इसी वजह से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हाल ही में सुधाकरन से जल्द भारत लौटने को कहा था.

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर संसद के भीतर विपक्ष की संख्या और उपस्थिति दोनों महत्वपूर्ण रहेंगी. ऐसे में सुधाकरन का समय रहते दिल्ली पहुंचना पार्टी के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है.

कन्नूर से लोकसभा सांसद सुधाकरन पिछले कुछ समय से दुबई में चिकित्सा संबंधी कारणों से मौजूद थे. उनकी तबीयत को लेकर पार्टी लगातार निगरानी में थी. रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब उनके संसद पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है.

सोमवार को संसद में परिसीमन विधेयक पेश होने की संभावना के बीच राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हैं. कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन की नजर इस बात पर है कि उसके सभी सांसद सदन में मौजूद रहें, ताकि इस अहम सियासी मसले पर विपक्ष अपनी एकजुटता दिखा सके.

यह भी पढ़ें: दो-तिहाई बहुमत की दहलीज पार? परिसीमन पर मोदी सरकार का बड़ा दांव, लेकिन इस खेल में आंकड़ों का गणित क्या कहता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com