- ममता बनर्जी का बीजेपी पर निशाना
- 'सभी को जय श्री राम' बोलने के लिए बाध्य कर रही बीजेपी'
- उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'जय श्री राम' भाजपा का नारा है और वह हर व्यक्ति को यह नारा लगाने के लिए बाध्य करने की कोशिश कर रही है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने यहां चुनावी रैलियों में पूछा, "क्या चुनाव आने पर राम चंद्र भाजपा के चुनावी एजेंट बन जाते हैं?" उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं, वो बोलने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता. पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है. ममता ने कहा बंगाल के लोगों का नारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का 'वंदेमातरम' और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 'जय हिंद' है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, "मैं आपका नारा क्यों बोलूं? मैं सड़े हुए मोदी या सड़ी हुई भाजपा का नाम नहीं जपूंगी. वे बंगाल की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं." सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि ममता पश्चिम मिदनापुर जिले में एक जगह पर अपनी कार रोकती हैं और उनके काफिले के गुजरते वक्त 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे कुछ लोगों को खदेड़ देती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्य में चुनावी रैलियों में कहा कि बंगाल में लोगों को 'जय श्री राम' नहीं बोलने दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि यहां सार्वजनिक स्थानों पर 'जय श्री राम' बोलना अपराध समझा जाने लगा है.
राहुल गांधी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, 'आप' के साथ गठबंधन ना होने की वजह भी बताई
रैलियों में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि किसी एक व्यक्ति का नाम जपना बंगाल के लोगों की संस्कृति नहीं है. उन्होंने कहा, "जब हम दुर्गा पूजा करते हैं तो हम जय मां दुर्गा कहते हैं. जब हम काली पूजा करते हैं तो हम 'जय मां काली' कहते हैं, लेकिन हम भाजपा की तरह हमेशा एक ही नारा नहीं देते हैं." अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भाजपा के वादे पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने राज्य में दक्षिणेश्वर, तारापीठ और कंकालीतला में काली मंदिरों का पुनरोद्धार कराया, लेकिन "भाजपा पांच वर्षों में एक राम मंदिर नहीं बनवा सकी, फिर भी वे 'जय श्री राम' के नारे लगाते फिरते हैं."
Video: ममता दीदी ने 'फानी' पर भी की राजनीति- पीएम मोदी
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं