बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) के बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi AdityaNath) ने पलटवार किया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'चौकीदार के अलर्ट रहने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं.' बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि भाजपा चुनाव हार रही है और हारने के बाद योगी चौकीदारी कर सकते हैं. मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है.' उन्होंने ट्वीट किया, 'भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी 'चौकीदार' बन गए हैं पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें. बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है.'
बीजेपी के मंत्री व नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी 'चौकीदार' बन गये हैं। पर यूपी के सीएम जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2019
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, 'राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, लेकिन देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक नहीं होनी चाहिए. वोट/इमेज की खातिर उन्हें छिपाये रखना है. क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?'
यह भी पढ़ें: BSP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के खिलाफ सतबीर नागर को उतारा
मायावती के ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा, 'चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं.' उन्होंने कहा, 'मैं और पूरा प्रदेश मायावती जी की चिंता और बेचैनी को अच्छी तरह से समझते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में लूट और भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बने थे और अब जब चौकीदार के अलर्ट होने से यह सब बंद हो गया है तो वह असहज महसूस कर रही हैं. चूंकि पूरा देश अलर्ट है, इसलिए जिन्होंने देश के संसाधनों को लूटा था उन्हें अब परेशानी हो रही है.'
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के दौरान मामूली 'बदलाव' भी पूरे UP में बदल डालेगा नतीजों की सूरत : डॉ प्रणय रॉय का विश्लेषण
उन्होंने कहा, 'पूरे देश में हर जगह चौकीदार है और चौकीदार पूरी तरह से अलर्ट है और चोर असहज महसूस कर रहे हैं. वास्तव में हर सजग नागरिक चौकीदार है और चूंकि मैं योगी हूं इसलिए मैं धर्म, समाज और संस्कृति का चौकीदार हूं और एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश का चौकीदार हूं.'
VIDEO: बसपा प्रमुख मायावती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं