विज्ञापन

UP में घर बैठे होगी डिजिटल जनगणना, जानिए किस तारीख से शुरू हो रही है प्रक्रिया!

census of india 2027: उत्तर प्रदेश में देश की पहली डिजिटल जनगणना (Census 2027) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. नागरिक 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर 40 सवालों के जवाब देकर स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर सत्यापन करेंगे.

UP में घर बैठे होगी डिजिटल जनगणना, जानिए किस तारीख से शुरू हो रही है प्रक्रिया!
उत्तर प्रदेश में देश की पहली डिजिटल जनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में .
NDTV
  • UP में वर्ष 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिक ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे.
  • डिजिटल स्वगणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर होगी, जिसमें चालीस सवाल पूछे जाएंगे.
  • 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर ऑनलाइन भरे गए आंकड़ों का सत्यापन करेंगे.

UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में देश की पहली डिजिटल जनगणना (Digital Census 2027) को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. इसके साथ ही राज्य के नागरिक 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर घर बैठे डिजिटल तरीके से अपने और परिवार के ब्योरे दर्ज कर सकेंगे. स्वगणना के इस दौर में कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर घर पहुंचकर आंकड़ों का सत्यापन करेंगे.

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (Population Enumeration) की प्रक्रिया बेहद आधुनिक और डिजिटल स्वरूप में शुरू होने जा रही है. गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य और नागरिकता पंजीकरण निदेशालय की निदेशक शीतल वर्मा की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश और प्रदेश की सामाजिक आर्थिक नीतियों का मूल आधार बनते हैं. इसलिए, पहली बार नागरिकों को यह सुविधा दी जा रही है कि वे खुद आधिकारिक वेब पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर बिना किसी सरकारी कर्मचारी के सीधे अपनी जानकारी भर सकें.

स्वगणना और डोर टू डोर सत्यापन का पूरा टाइमटेबल

जनगणना की इस पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है. डिजिटल स्वगणना का  पहला चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच होगा. इस दौरान नागरिक खुद से पोर्टल पर लॉगिन करके अपना और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं. इसके बाद डोर टू डोर वेरिफिकेशन का दूसरा चरण शुरू होगा.  इस दौरान, 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर घर पहुंचेंगे और जिन लोगों ने ऑनलाइन ब्योरा भर दिया होगा, उन्हें केवल अपनी Self Enumeration ID (SEID) प्रगणक को दिखानी होगी. वहीं, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा होगा, उनका ब्यौरा प्रगणक मौके पर दर्ज करेंगे. इसके बाद रिवीजनल राउंड का तीसरा चरण 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 के बीच छूटे हुए सदस्यों या संदर्भ तारीखों तक हुए नए जन्म या मृत्यु के विवरण को अपडेट करने के लिए पुनरीक्षण किया जाएगा.

पूछे जाएंगे ये 40 मुख्य सवाल

आजादी के बाद पहली बार इस जनगणना में 40 विस्तृत सवाल शामिल किए गए हैं. इससे पहले वर्ष 2011 में 29 सवाल पूछे गए थे. इनमें व्यक्तिगत ब्योरा यानी नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति, धर्म और जाति से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे.इसके अलावा, शिक्षा और रोजगार यानी साक्षरता का स्तर, डिजिटल साक्षरता, मुख्य व्यवसाय, कार्य का प्रकार और उद्योग श्रेणी. डिजिटल और सरकारी आईडी से संबंधित सवाल होंगे. इसके अलावा, मोबाइल नंबर, बैंक खातों की कुल संख्या, आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट की उपलब्धता से जुड़े सवाल होंगे. महिलाओं से संबंधित मातृत्व ब्योरा, कोविड टीकाकरण का स्थान, निवास स्थान और प्रवासन का कारण से जुड़े सवाल होंगे.

ऐसे पूरा करें ऑनलाइन Self Enumeration

  • 16 नवंबर 2026 को आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in ओपन करें.
  • अपने एक्टिव मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें.
  •  फॉर्म में पूछे गए 40 सवालों का सही और सटीक जवाब ऑनलाइन दर्ज करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक Self Enumeration ID जनरेट होगी, जिसे संभाल कर रख लें.
  • 1 दिसंबर के बाद जब प्रगणक आपके घर आएं, तो उन्हें केवल यह SEID उपलब्ध करा दें.

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज

  • प्रशासनिक स्तर पर 26 अक्टूबर 2026 से ब्लॉक स्तर पर प्रगणकों और अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.
  • राजधानी लखनऊ में पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए 24 चार्ज अफसर बनाए गए हैं, जबकि हर 800 की आबादी पर 1 प्रगणक तैनात करने की रूपरेखा तैयार की गई है.
  • सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सबसे पहले अपनी और अपने परिवार की स्वगणना ऑनलाइन पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

सहायता और हेल्पलाइन नंबर

जनगणना 2027 से जुड़ी किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या, शंका या सहायता के लिए प्रशासनिक टोल फ्री नंबर और संपर्क सूत्र जारी किए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Enumeration Form Online, Election Commision News, UP Census 2027 Self Enumeration, Digital Census, Self Enumeration Census
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com