विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2020

आजादपुर की फैक्टरी में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दो की मौत : पुलिस

उत्तर पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई.

आजादपुर की फैक्टरी में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दो की मौत : पुलिस
मजदूर सुरक्षा उपकरण नहीं पहने हुए थे और 400 रुपये की दिहाड़ी के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे 
नई दिल्ली:

उत्तर पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर उसे सूचना मिली की आजादपुर के जी ब्लॉक में स्थित गोल्ड फैक्टरी में सेप्टिक टैंक साफ करते वक्त तीन मजदूर बेहोश हो गए हैं.अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक सूचना रविवार की शाम करीब 6.45 बजे मिली और इसके बाद बचाव कार्य के लिए चार दमकल वाहन मौके पर भेज गए. 

Read Also: अब दिल्ली सरकार मुफ़्त में साफ कराएगी सेप्टिक टैंक, कच्ची कॉलोनी के लिए नई योजना

पुलिस ने बताया कि बड़ा बाग स्थित जीडी करनाल रोड औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में सोने और चांदी की जंजीर बनती है. उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रसायनों का इस्तेमाल गहनों को बनाने में इस्तेमाल होता है और सेप्टिक टैंक का इस्तेमाल उन्हें साफ करने में किया जाता है. 

Read Also: लापता नौ साल की मासूम का शव सेप्टिक टैंक में बरामद, हत्या की आशंका

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी मालिक राजेंद्र सोनी ने टैंक को साफ करने का ठेका नजफगढ़ निवासी प्रमोद डांगी (35) को दिया था. उत्तर पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया, ‘‘टैंक को साफ कर रहे सात लोगों में तीन बेहोश हो गए. उन्हें बीजेआरएफ अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर दो लोगों- इदरीस (45) और सलीम (45) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों उत्तर प्रदेश के खुर्जा के रहने वाले थे.''

Read Also: सेप्टिक टैंक में गिरे शख्स को बचाने उतरे परिवार के 3 लोग, दम घुटने से हुई सभी 4 की मौत

उन्होंने बताया कि अब्दुल सद्दाम (35), सलीम (35) और मंसूर (38) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि इस्लाम (40) का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है. उपायुक्त ने बताया कि फक्टरी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. मजदूर सुरक्षा उपकरण नहीं पहने हुए थे और 400 रुपये की दिहाड़ी के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे. 

Video: सीएम केजरीवाल ने कहा- जनता के सैप्टिक टैंक की मुफ्त में होगी सफाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azadpur Delhi, Azadpur Mandi, Septic Tank, Delhi Police, Delhi News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com