दोस्तों के अनुसार, झगड़े के बाद रजत गिर गया था।
नई दिल्ली:
दिल्ली के कक्षा 9 के स्टूडेंट रजत मेनन को मृत घोषित किए जाने के पहले दो अस्पताल में ले जाया गया था। रजत बुधवार रात हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर सड़क पर गिर गया था।
15 वर्षीय रजत के परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि उसे पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र में घर के नजदीक एक पान विक्रेता ने इतना पीटा था कि उसकी मौत हो गई। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
बुधवार शाम रजत ट्यूशन के लिए शाम करीब 6 : 00 बजे निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दो दोस्त रजत के साथ थे। इन दोस्तों का आरोप है कि पान विक्रेता के साथ रजत की बहस हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में तीनों किशोरों को पान शॉप की ओर जाते दिख रहे हैं लेकिन कथित झगड़े का कोई शॉट इस फुटेज में नहीं है।
दोस्तों का आरोप है कि बहस के बाद रजत पर दुकानदार और कुछ अन्य लोगों ने हमला किया। इनके अनुसार, रजत जब गिर गया तो कथित हमलावर उसे नजदीकी मलिक हॉस्पिटल लेकर गए। अस्पताल ने कथित तौर पर यह कहते हुए रजत को एडमिट करने से इनकार कर दिया कि उसके यहां वेंटीलेटर नहीं है। इस पर रजत को एक अन्य अस्पताल, मेट्रो ले जाया गया जहां उसे कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया। अंत में उसके शव को तीसरे अस्पताल ले जाया गया।
रजत के परिजनों का कहना है कि दोस्तों ने हमले के करीब एक घंटे बाद उन्हें इस बारे में सूचना दी। उन्होंने कई अस्पतालों में खोजने के बाद आखिरकार रजत को तलाशा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और डॉक्टरों ने उसे बताया है कि रजत के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली, कक्षा नौ का छात्र, रजत मेनन, अस्पताल, झगड़ा, दिल्ली पुलिस, Class 9 Student, Delhi, Rajat Menon, Hospital, Fight, Delhi Police