विज्ञापन

एक्सपायर माल पर नई डेट डालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच का गोदाम पर छापा; 1 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जगतपुर के एक गोदाम पर छापा मारकर एक्सपायर हो चुके खाने-पीने और कॉस्मेटिक सामान पर नई तारीखें डालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया.

एक्सपायर माल पर नई डेट डालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच का गोदाम पर छापा; 1 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है
  • दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्सपायर हो चुके माल और कॉस्मेटिक सामान बेचने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश
  • आरोपी ओमप्रकाश शर्मा को जगतपुर स्थित गोदाम से गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली एक्सपायरी सामान जब्त किया गया
  • गोदाम में केमिकल से पुरानी तारीखें मिटाकर नई प्रिंटिंग मशीन से तारीख बदलकर सामान को दोबारा पैक किया जाता था
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ईस्टर्न रेंज‑I ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो एक्सपायर हो चुके खाने‑पीने के सामान और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को नया बनाकर बाजार में खपाने में लगा था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में स्टॉक जब्त किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सूचना, छापेमारी और गिरफ्तारी

DCP क्राइम ब्रांच विक्रम सिंह ने बताया कि इनपुट मिला था कि दिल्ली के जगतपुर इलाके में अवैध तरीके से एक्सपायरी सामान स्टोर किया जा रहा है और उनकी मैन्युफैक्चरिंग डेट बदली जा रही है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसीपी सुनील श्रीवास्तव की देखरेख में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा और उनकी टीम ने गली नंबर 9B, पुश्ता रोड, जगतपुर स्थित एक गोदाम पर अचानक छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेल विहार, गाजियाबाद निवासी ओमप्रकाश शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया. गोदाम के अंदर एक पूरा सेट‑अप मिला, जहां पुराने और एक्सपायर सामान का ढेर लगा था.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे चलता था खेल, डेट‑बैच मिटाकर दोबारा पैकिंग

डीसीपी के अनुसार, गोदाम में केमिकल का इस्तेमाल कर पुरानी एक्सपायरी डेट और बैच नंबर को मिटा रहे थे. प्रिंटिंग फ्रेम और मशीनों से नई तारीखें भी प्रिंट की जा रही थीं. सामान को दोबारा पैक और लेबल कर ऐसा बनाया जाता था कि ग्राहक को किसी तरह का शक न हो. मौके से रोजमर्रा के इस्तेमाल वाला बड़ा स्टॉक बरामद हुआ. जिसमें सेहत की दवाएं, फूड आइटम्स और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

जब्त सामान

  • सेहत/हेल्थकेयर: सैवलॉन एंटीसेप्टिक, विक्स वेपोरब, डाबर लाल तेल, ओडोमॉस, डाबर च्यवनप्राश
  • फूड आइटम्स: नेस्ले शुगर‑फ्री, ग्लूकोन‑डी, जैतून का तेल
  • कॉस्मेटिक्स/टॉयलेट्रीज़: डाबर गुलाबरी बॉडी लोशन, रोज वाटर, क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश

केस दर्ज, अगली जांच की दिशा

दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और ट्रेड मार्क्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इन सवालों की तहकीकात कर रही है.

  1. यह एक्सपायरी सामान आरोपी के पास कहां से आ रहा था?
  2. इस गिरोह में कौन‑कौन से बड़े सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हैं?
  3. किन बाजारों और छोटे दुकानदारों को यह जहरीला सामान सप्लाई किया गया?

दिल्ली पुलिस पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime Branch, Expired Products Racket, Jagatpur Warehouse, Repackaging, Date Tampering
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com