विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2018

हरियाणा : बेटी ने सहेली को छुट्टियों पर बुलाया था घर, पिता ने मौका देख किया बलात्कार

अपनी बेटी की सहेली के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए दिल्‍ली से सटे गुड़गांव में एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है.

हरियाणा : बेटी ने सहेली को छुट्टियों पर बुलाया था घर,  पिता ने मौका देख किया बलात्कार
प्रतीकात्मक फोटो
  • बेटी ने सहेली को छुट्टियों पर बुलाया था घर
  • विदेश में पढ़ती थी पीड़िता
  • हरियाणा के गुड़गांव की घटना
गुड़गांव: बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं रोकने के लिए सरकार द्वारा कड़े कानून बनाने के बाद भी इस तरह की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है. ताजा मामला हरियाणा के गुड़गांव का है, जहां अपनी बेटी की सहेली के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए दिल्‍ली से सटे गुड़गांव में एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पीड़िता अपनी सहेली के घर रात में रुकने के लिए गई थी जहां आरोपी ने उसे कुछ पेय पदार्थ दिया और इसके बाद बलात्कार किया. गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकान ने बताया कि विदेश में पढ़ाई करने वाली पीड़िता छुट्टियों के दौरान घर आई थी और उसे आरोपी की बेटी ने आमंत्रित किया था.

यह भी पढ़ें: बिहार में प्रिंसिपल, टीचर और छात्रों समेत 18 ने 7 महीने तक नाबालिग छात्रा का किया रेप, 6 गिरफ्तार

उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता शुक्रवार को महिला पुलिस थाने गई और आरोपी के खिलाफ बलात्कार की एक शिकायत दर्ज कराई.’’ उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी व्यवसायी को मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.पिछले महीने भी हरियाणा के फरीदाबाद में एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की खबर आई थी. बच्ची का रेप करने के बाद उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई

VIDEO: बिहार : छपरा के स्‍कूल में नाबालिग छात्रा से महीनों तक 15 छात्रों और 3 शिक्षकों ने किया रेप
मामले को छिपाने के लिए आरोपी ने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को कंटेनर में छिपाने की कोशिश भी की. इस मामले में फरीदाबाद पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय भोला के रूप में की गई थी. 
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape With Daughter's Friend, Gurgaon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com