कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बाद से बंद हुए कामधंधों के चलते बेरोजगार हुए लोगों के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू किए गए जॉब पोर्टल (Job Portal) को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, ये कहना है कि दिल्ली सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय का. दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा, 'लॉकडाउन के बाद दिल्ली में काफी तादात में लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा. कई कंपनियों के सांमने कमर्चारी का संकट भी खड़ा हुआ. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने जॉब पोर्टल लांच किया.'
गोपाल राय ने कहा, 'रोज़गार बाज़ार ने नया मॉडल खड़ा किया है. अभी तक 22 लाख जॉब, पोर्टल पर पोस्ट की गई. साढ़े 3 लाख जॉब को रद्द किया गया है. 10 लाख वेकेंसी के लिए एम्पलयोएर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. 9 लाख वेकेंसी आज भी खाली है. 8 लाख 64 हज़ार नौकरी के लिए आवेदक लाइन में हैं. यानी आवेदकों की संख्या कम हैं.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के जॉब पोर्टल पर एक करोड़ से ज्यादा बेरोजगारों ने नौकरी की गुहार लगाई, कितनों को मिली पता नहीं
दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री ने कहा, ' इस पोर्टल पर 6271 कंपनियों ने अलग अलग वेकैंसी दी है. पहली बार एप से जुड़ने वाले 12 लाख 57 हज़ार लोग हैं. 10 लाख लोगों की वेकैंसी अब तक क्लोज़ हुई हैं.
गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली के सभी युवाओ से अपील करता हूं कि जिनको भी जॉब चाहिए वो दिल्ली सरकार के वेबसाइट पर आवेदन करें. किसी के पड़ोस में कोई है जिन्हें जॉब की जरूरत है. तो उनकी मदद करें. वेकेंसी ज्यादा है. लोग आवेदन करें. हम जल्द ही इसके लिए गली मोहल्ले में पोस्टर अभियान भी शुरू करने जा रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं